{"_id":"66e471d79d3a1617ff0fb75c","slug":"maruti-swift-cng-vs-tata-tiago-cng-know-price-safety-features-specifications-details-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swift CNG vs Tiago CNG: जानें दोनों की इंजन पावर-माइलेज, सेफ्टी फीचर्स-कीमत, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Swift CNG vs Tiago CNG: जानें दोनों की इंजन पावर-माइलेज, सेफ्टी फीचर्स-कीमत, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा
Fri, 13 Sep 2024 10:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:39 PM IST
सार
मारुति सुजुकी ने टाटा टियागो सीएनजी को टक्कर देने के लिए अपनी लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किआ है। यहां हम आपको इन दोनों सीएनजी हैचबैक की तुलना कर रहे हैं कि कौन सा बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift CNG vs Tata Tiago CNG
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट सीएनजी का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नई स्विफ्ट 2004 से भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है। इस प्रसिद्ध हैचबैक का चौथा जनरेशन फेसलिफ्ट इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था। इसके नए सीएनजी वेरिएंट की प्राइसिंग अभी आई है।
विज्ञापन
2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी के प्रतिद्वंद्वियों में से एक टाटा टियागो सीएनजी है। यहां हम आपको इन दोनों सीएनजी हैचबैक की तुलना कर रहे हैं कि कौन सा बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन पावर और गियरबॉक्स की तुलना
नई मारुति स्विफ्ट सीएनजी में एक 1,200 cc पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन पेट्रोल पर 81 bhp और 112 Nm का टॉर्क पैदा करता है। सीएनजी मोड पर इंजन 5,700 rpm पर 69 bhp और 2,900 rpm पर 102 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल है।

दूसरी ओर, टाटा टियागो सीएनजी में 1,200 cc रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जिसमें iCNG है। यह इंजन पेट्रोल मोड में 6,000 rpm पर 85 bhp और 3,300 rpm पर 113 Nm टॉर्क देता है। और सीएनजी मोड में टियागो 6,000 rpm पर 72 bhp और 3,500 rpm पर 95 Nm टॉर्क का उत्पादन करता है। टियागो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी सहित दो गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं।
कौन देती है ज्यादा माइलेज
स्विफ्ट सीएनजी की दावा की गई ईंधन दक्षता लगभग 31 किमी/किलोग्राम है। जबकि टियागो सीएनजी की माइलेज लगभग 26.5 किमी/किलोग्राम है।
स्विफ्ट सीएनजी की दावा की गई ईंधन दक्षता लगभग 31 किमी/किलोग्राम है। जबकि टियागो सीएनजी की माइलेज लगभग 26.5 किमी/किलोग्राम है।
कितनी है सेफ्टी रेटिंग
टियागो को GNCAP परीक्षण में 4-स्टार रेटिंग मिली है जबकि स्विफ्ट को यूरो NCAP परीक्षण में 3-स्टार दिया गया था। दोनों हैचबैक में डुअल एयरबैग्स, ABS with EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलते हैं। टियागो में स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मिलता है।

कौन है कीमत में सस्ती
नई मारुति स्विफ्ट सीएनजी की कीमत 8.19 लाख रुपये से 9.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। जबकि टियागो सीएनजी 7.39 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के रेंज में आती है।
नई मारुति स्विफ्ट सीएनजी की कीमत 8.19 लाख रुपये से 9.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। जबकि टियागो सीएनजी 7.39 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के रेंज में आती है।