देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से नए साल में एक नहीं बल्कि तीन नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से एक एसयूवी इलेक्ट्रिक होगी। कंपनी की ओर से नए साल को लेकर क्या-क्या तैयारियां की जा रही हैं। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
नए साल में तीन एसयूवी लाएगी मारुति
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी साल 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में तीन नई एसयूवी को पेश करेगी। इन एसयूवी में से एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी भी होगी। जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
एसयूवी पर है कंपनी का फोकस
3 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी देश के ग्राहकों की नब्ज को भांपते हुए लगातार एसयूवी सेगमेंट का विस्तार कर रही है। इसी कारण कंपनी की ओर से साल 2022 में ब्रेजा को नया अपडेट दिया गया और मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें - Year Ender Automobile 2022: जानें इस साल की कम कीमत वाली टॉप-5 एमपीवी, जो बनीं भारतीयों की पसंद
मारुति के एमडी ने कही यह बात
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा कि चार दशकों से मारुति सुजुकी लगातार अपने बेहतरीन उत्पादों और तकनीक को बेहतर करके ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। ऑटो एक्सपो 2023 हमारे लिए ऐसा मौका है जहां पर हम अपनी पूरी रेंज के जरिए अपने विजन को दिखा सकते हैं। ऑटो एक्सपो 2023 में हमारे उत्पादों के जरिए हम आने वाले कल के लिए साफ, ग्रीन, टिकाऊ और कार्बन न्यूट्रल पेशकशों की जानकारी देंगे। हमें विश्वास है कि सभी नई एसयूवी, फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट ईवी, हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप और उत्पादों की हमारी रेंज उत्साही लोगों को पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें - Year Ender Automobile 2022: मारुति ने इस साल लॉन्च कीं कई बेहतरीन कारें, जानें किन कारों को मिला अपडेट
एक्सपो में देखने को मिलेंगे ये वाहन
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से ऑटो एक्सपो में कुल 16 वाहनों को शोकेस किया जाएगा। उनमें कंपनी की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी के अलावा दो नई एसयूवी, फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगनआर का प्रोटोटाइप मॉडल भी शामिल होगा। इनके अलावा कंपनी ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, बलेनो जैसे मौजूदा वाहनों को भी ऑटो एक्सपो में शोकेस करेगी।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी