फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Maruti Suzuki finalizes site at IMT Kharkoda in Sonipat district Haryana maruti suzuki manufacturing plant in haryana maruti new plant in haryana kharkhoda maruti upcoming plant in haryana maruti upcoming plant in haryana

Maruti Suzuki: मारुति ने हरियाणा में नए प्लांट के लिए जमीन पर लगाई मुहर, पहले चरण में हर साल होगा 2.5 लाख कारों का उत्पादन

Sat, 14 May 2022 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 03:47 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने एलान किया है कि उसने हरियाणा के सोनीपत जिले में आईएमटी खरकोदा में 800 एकड़ की साइट को फाइनल कर दिया है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki finalizes site at IMT Kharkoda in Sonipat district Haryana maruti suzuki manufacturing plant in haryana maruti new plant in haryana kharkhoda maruti upcoming plant in haryana maruti upcoming plant in haryana
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने एलान किया है कि उसने हरियाणा के सोनीपत जिले में आईएमटी खरकोदा में 800 एकड़ की साइट को फाइनल कर दिया है। मारुति इस जगह पर जल्द ही अपना नया प्लांट बनाएगी, जिसकी उत्पादन क्षमता पहले चरण में कम से कम 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष होगी। मारुति सुजुकी हरियाणा सरकार के साथ एक नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में निवेश के लिए बातचीत करती आ रही है, ताकि वह अपना ओवरऑल प्रॉडक्शन बढ़ा सके। 
विज्ञापन


पहले चरण में, मारुति सुजुकी की योजना 11,000 करोड़ रुपये के निवेश की है और यहां पहला प्लांट 2025 तक चालू होने की उम्मीद है, जो प्रशासनिक अनुमोदन के अधीन है। कंपनी आगे बताती है कि यहां इतनी जगह है कि बाद में और ज्यादा मैन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki finalizes site at IMT Kharkoda in Sonipat district Haryana maruti suzuki manufacturing plant in haryana maruti new plant in haryana kharkhoda maruti upcoming plant in haryana maruti upcoming plant in haryana
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : For Reference Only
20 लाख यूनिट्स वाले दो प्लांट
ओईएम छोटे वाहनों की श्रेणी में वैगनआर, स्विफ्ट, ऑल्टो, ईको और सेलेरियो जैसे कई मॉडल बनाती है, जिनकी खूब बिक्री होती है। वहीं, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 के साथ यूटिलिटी व्हीकल स्पेस में भी इसकी बड़ी हिस्सेदारी है।

मारुति सुजुकी के पास इस समय गुरुग्राम, मानेसर में अपने प्लांट और गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर बेचाराजी गांव में सुजुकी मोटर के प्लांट से, दोनों जगहों से हर साल 20 - 20 लाख यूनिट्स की उत्पादन क्षमता है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki finalizes site at IMT Kharkoda in Sonipat district Haryana maruti suzuki manufacturing plant in haryana maruti new plant in haryana kharkhoda maruti upcoming plant in haryana maruti upcoming plant in haryana
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
छोटी कारों का बाजार सिकुड़ा
कंपनी जल्द ही मिड-साइज एसयूवी स्पेस में एंट्री करने की भी योजना बना रही है। ऐसे में मारुति सुजुकी भी पैसेंजर व्हीकल्स के बड़े सेगमेंट में बड़ी भूमिका निभाने पर विचार कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा, "छोटी कारों में अब पहले जैसा मुनाफा नहीं है। हमें अपनी रणनीति बदलनी होगी। सीमित आय वाले लोग उच्च लागत के कारण कार बाजार से बाहर हो रहे हैं।" उन्होंने कहा, हैचबैक कारों का बाजार "काफी सिकुड़ रहा है।" 
विज्ञापन

Maruti Suzuki finalizes site at IMT Kharkoda in Sonipat district Haryana maruti suzuki manufacturing plant in haryana maruti new plant in haryana kharkhoda maruti upcoming plant in haryana maruti upcoming plant in haryana
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : For Reference Only
इनपुट लागत बढ़ा
मारुति सुजुकी ने 2022 में अब तक अपडेटेड बलेनो, एर्टिगा और एक्सएल 6 को लॉन्च किया है। प्रोडक्शन प्रोसेस और डिलीवरी टाइमलाइन सेमीकंडक्टर चिप में वैश्विक कमी के कारण एक चिंता का विषय बना हुआ है। लगभग हर दूसरा ओईएम इसी समस्या से जूझ रहा है। हाल ही में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मारुति सुजुकी द्वारा बढ़ती इनपुट लागत को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। कुल मिलाकर, ऑटो विशेषज्ञ निकट भविष्य में मौजूद जमीनी चुनौतियों के बावजूद यात्री वाहनों की मांग मजबूत रहने की भविष्यवाणी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed