देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति के लिए साल 2022 बेहतर रहा। कंपनी ने देश के साथ ही विदेशों में भी लाखों कारों की बिक्री की। इस दौरान कंपनी ने एक्सपोर्ट के मामले में नई उपलब्धि हासिल की। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से साल 2022 के दौरान कुल कितनी कारों का एक्सपोर्ट किया गया, किन देशों में किया गया और किन कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रही।
हासिल की यह उपलब्धि
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति ने एक्सपोर्ट के मामले में भी साल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कंपनी ने पिछले साल 28 फीसदी की एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हासिल की है। इसी प्रदर्शन की बदौलत कंपनी ने पहली बार इतनी ज्यादा कारों का एक्सपोर्ट किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान कुल 263068 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
पांच सालों में ऐसा रहा प्रदर्शन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
साल 2022 के दौरान तो कंपनी की ओर से कुल 263068 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किेया गया। लेकिन इससे पहले 2021 में कंपनी ने कुल 205450 यूनिट, 2020 में 85208, 2019 में 107190 और 2018 में 113824 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। इस लिहाज से कंपनी ने साल 2020 के दौरान सबसे कम कारों का एक्सपोर्ट किया था जबकि बीते साल सबसे ज्यादा कारों का एक्सपोर्ट किया गया।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
किन देशों में रही सबसे ज्यादा डिमांड
4 of 6
मारुति डिजायर
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ने साल 1986-87 के बीच पहली बार भारत से कारों को एक्सपोर्ट करना शुरू किया था। तब कंपनी की ओर से पहली बार हंगरी को कारें भेजी गई थीं। आज कंपनी दुनिया के करीब 100 देशों में अपनी कारों को एक्सपोर्ट करती है। इन देशों में सबसे ज्यादा कारों की डिमांड अफ्रीका, मिडल ईस्ट, लेटिन अमेरिका, आसियान और पड़ोसी देशों में है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
किन मॉडल्स को किया जाता है पसंद
5 of 6
मारुति एस प्रेसो
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी भारत के साथ ही विदेशों में भी कुल 16 उत्पादों की बिक्री करती है। लेकिन इनमें से कुछ खास कारों को ही विदेशों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने साल 2022 में एस प्रेसो, बलेनो, ब्रेजा और डिजायर जैसी कारों का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान