फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti S Cross Removed: नेक्सा की वेबसाइट से हटी एस क्रॉस, इस धाकड़ एसयूवी ने बनाई लोगों के दिल में जगह

Sat, 08 Oct 2022 08:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 08 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

मारुति ने अब अपनी एस क्रॉस को आधिकारिक तौर नेक्सा की वेबसाइट से हटा दिया है। इसकी जगह कंपनी ने नई एसयूवी को जगह दी है। इस नई एसयूवी ने बेहद कम समय में ही लोगों के दिल में जगह बना ली है।
 

विज्ञापन
Maruti S-Cross removed from Nexa official website, this powerful SUV made a place in the hearts of people
मारुति एस क्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता ने अपनी प्रीमियम क्रॉसओवर एस क्रॉस को नेक्सा की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने इसकी जगह जिस एसयूवी को जोड़ा है वो लॉन्च होने से पहले ही भारतीयों की पसंद बन गई है।

कंपनी ने हटाई एस क्रॉस

Maruti S-Cross removed from Nexa official website, this powerful SUV made a place in the hearts of people
मारुति नेक्सा की कारों की लिस्ट - फोटो : nexa experience
मारुति की ओर से एस क्रॉस को नेक्सा की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। कंपनी ने अपनी इस प्रीमियम क्रॉस ओवर/ एसयूवी को साल 2015 में भारतीय बाजार में पेश किया था।

कंपनी की वेबसाइट पर हैं ये कारें

Maruti S-Cross removed from Nexa official website, this powerful SUV made a place in the hearts of people
मारुति नेक्सा की कारों की लिस्ट - फोटो : nexa experience
मारुति की आधिकारिक नेक्सा वेबसाइट पर अब सिर्फ पांच कारें मौजूद हैं। इनमें ग्रैंड विटारा, एक्स एल6, सियाज, बलेनो और इग्निस हैं।

यह भी पढ़ें - XUV400 Vs Nexon EV: नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400 में से कौन सी ईवी आपके लिए होगी बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

एस क्रॉस की जगह ग्रैंड विटारा ने ली

Maruti S-Cross removed from Nexa official website, this powerful SUV made a place in the hearts of people
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : nexa experience
कंपनी की प्रीमियम क्रॉसओवर/एसयूवी एस क्रॉस की जगह ग्रैंड विटारा ने ली है। कंपनी ने हाल में ही इस मिड साइज एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Ertiga Vs Carens: मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस में कौन है बेस्ट, जानें फीचर्स, कीमत से लेकर सबकुछ
विज्ञापन

कैसी है ग्रैंड विटारा

Maruti S-Cross removed from Nexa official website, this powerful SUV made a place in the hearts of people
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : nexa experience
ग्रैंड विटारा कंपनी के पोर्टफोलियो की फ्लैगशिप एसयूवी है। यह मिडसाइज एसयूवी छह ट्रिम्स और 10 वैरिएंट्स में मिलती है। इनमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा प्लस, अल्फा और अल्फा प्लस हैं। सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स में 103 बीएचपी की पावर जनरेट करने वाले 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया गया है। इन सभी चार ट्रिम्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, डेल्टा ट्रिम और इससे ऊपर के सभी ट्रिम में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed