फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti recalls alto k10 Maruti Suzuki Alto K10 hatchback recall Know Details

Maruti Alto: मारुति ने 2,500 से ज्यादा ऑल्टो K10 मंगाई वापस, इस खराबी से कहीं आपकी कार भी तो नहीं हुई प्रभावित

Thu, 08 Aug 2024 04:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

भारत की सबसे पुरानी और लोकप्रिय कारों में से एक, Maruti Suzuki Alto K10 (मारुति सुजुकी ऑल्टो K10) में आई एक खराबी के कारण कंपनी ने उसे वापस मंगाया है।

विज्ञापन
Maruti recalls alto k10 Maruti Suzuki Alto K10 hatchback recall Know Details
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

भारत की सबसे पुरानी और लोकप्रिय कारों में से एक, Maruti Suzuki Alto K10 (मारुति सुजुकी ऑल्टो K10) को गियरबॉक्स में खराबी के कारण वापस मंगाया गया है। कार निर्माता ने एक बयान जारी कर कहा कि हैचबैक की 2,550 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। और वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे सर्विस सेंटर द्वारा समस्या ठीक होने तक अपनी कार चलाने से बचें। यह इस साल कार निर्माता द्वारा तीसरा रिकॉल है। इससे पहले, मार्च में मारुति ने लगभग 15,000 बलेनो और वैगनआर यूनिट्स और पिछले महीने लगभग 87,600 एस-प्रेसो और ईको मॉडल को वापस मंगाया था।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने एक बयान जारी कर कहा कि ऑल्टो K10 में इस्तेमाल किए गए स्टीयरिंग गियरबॉक्स में खराबी के कारण ड्राइविंग के दौरान समस्या हो सकती है। मारुति ने प्रभावित वाहनों के निर्माण वर्ष (मैन्युफेक्चरिंग ईयर) का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उसने कहा है कि कार निर्माता की अधिकृत डीलरशिप वर्कशॉप प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क करेंगी। और अगर जरूरी हो तो दोषपूर्ण यूनिट की जांच और रिप्लेसमेंट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों में क्या खराबी आई?
मारुति सुजुकी ने कहा है कि सभी ऑल्टो K10 जिनमें स्टीयरिंग गियरबॉक्स में खराबी है, की जांच की जाएगी और इसके सर्विस सेंटरों द्वारा ठीक किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार निर्माता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "बताया गया दोष, दुर्लभ मामले में, वाहन की स्टीयरिंग क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा सावधानी के तहत, प्रभावित वाहनों के ग्राहकों को पार्ट्स बदलने तक वाहन चलाने या इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।"
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 स्पेसिफिकेशंस
इंजन पावर और माइलेज

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 न्यू जेनरेशन मॉडल में 1.0-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) ट्रांसमिशन दिया गया है। ऑल्टो K10 भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा ईंधन कुशल वाहनों में से एक है। कंपनी इस कार में 24.90 किमी प्रति लीटर तक के माइलेज का दावा करती है।

फीचर्स
ऑल्टो K10 के केबिन में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है। हैचबैक में रिमोट की एक्सेस, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें ABS के साथ EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

डिजाइन और कीमत
मारुति सुजुकी ने 18 अगस्त, 2022 को ऑल्टो K10 को 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। नौ वेरिएंट्स में पेश की गई, जिसमें हैचबैक के सीएनजी वर्जन भी शामिल हैं, ऑल्टो K10 की कीमत 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अपनी नई पीढ़ी में, मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बदलावों के साथ आती है। पांचवीं पीढ़ी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित, हैचबैक में नए ग्रिल, हेडलाइट और टेललाइट यूनिट के साथ अपडेटेड डिजाइन मिलता है। ऑल्टो K10 छह अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed