{"_id":"64ace8c54c5d6c94a1025139","slug":"major-difference-between-hyundai-exter-and-tata-punch-engine-features-safety-price-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Exter Vs Tata Punch: ह्यूंदै एक्सटर को खरीदने में है समझदारी या टाटा की पंच है बेहतर, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Exter Vs Tata Punch: ह्यूंदै एक्सटर को खरीदने में है समझदारी या टाटा की पंच है बेहतर, जानें डिटेल
Tue, 11 Jul 2023 11:21 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:21 AM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से हाल में ही माइक्रो एसयूवी के तौर पर एक्सटर को लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में एक्सटर को खरीदना बेहतर है या पंच को खरीदना सही होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कोरियाई कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि ह्यूंदै की नई माइक्रो एसयूवी एक्सटर को खरीदने में समझदारी होगी या फिर टाटा की पंच इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत में बेहतर है।
Hyundai Exter vs Tata Punch
- फोटो : For Reference Only
कैसा है इंजन
ह्यूंदै की एक्सटर में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी और मैनुअल-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। वहीं पंच में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया जाता है। एक्सटर में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल को चार सिलेंडर के साथ पेश किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को पेट्रोल में 61 किलोवॉट की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वैरिएंट से एसयूवी को 50.5 किलोवॉट की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि पंच के इंजन से 64.6 किलोवॉटर की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

टाटा पंच
- फोटो : tata motors
कितनी है लंबाई-चौड़ाई
ह्यूंदै की एक्सटर 3815 एमएम लंबी है। इसकी चौड़ाई 1710 एमएम और ऊंचाई 1631 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2450 एमएम है और 185 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस है। जबकि टाटा की पंच की कुल लंबाई 3827 एमएम, 1742 एमएम चौड़ाई और 1615 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 2445 एमएम और 187 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
कैसे हैं फीचर्स
ह्यूंदै एक्सटर में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, 14 और 15 इंच के टायर, फुटवैल लाइटिंग, फैब्रिक और लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। टाटा की पंच में भी प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटो हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, 15 और 16 इंच के टायर, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट फॉग लैंप के साथ कॉर्नरिंग लाइट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

कितनी हैं सुरक्षित
ह्यूंदै एक्सटर में छह एयरबैग, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, पार्किंग असिस्ट, हैडलैंप एस्कॉर्ट सिस्टम, की-लैस एंट्री, ईएसएस आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। टाटा पंच ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस, ईबीडी, पैरीमैट्रिक अलार्म, पंचर रिपेयर किट, ऑटो हैडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ग्लोबल एनसीएपी से क्रैश टेस्ट में पूरे फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित