{"_id":"685e9f193d1dab2da9061cb3","slug":"mahindra-scorpio-n-adas-z8t-launch-features-price-details-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Launch: ADAS फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Scorpio-N, अब सेफ्टी मिलेगी और भी दमदार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Launch: ADAS फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Mahindra Scorpio-N, अब सेफ्टी मिलेगी और भी दमदार
Fri, 27 Jun 2025 07:10 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 27 Jun 2025 07:10 PM IST
सार
Mahindra Scorpio-N ADAS: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio-N को अब और सेफ और प्रीमियम बना दिया है। कंपनी ने इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ नया Z8T वेरिएंट जोड़ा है, जो फीचर्स और कीमत दोनों के लिहाज से ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N SUV
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio-N को अब और सेफ और प्रीमियम बना दिया है। कंपनी ने इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ नया Z8T वेरिएंट जोड़ा है, जो फीचर्स और कीमत दोनों के लिहाज से ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Scorpio-N को टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने इस SUV को अब लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Z8 सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया Z8T वेरिएंट भी लॉन्च किया है। ये अपग्रेड उस मौके पर आए हैं जब Scorpio-N को बाजार में तीन साल पूरे हो चुके हैं और कंपनी इस SUV की अब तक 2.5 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।
मिलेंगे ये नए ADAS फीचर्स
नई Scorpio-N के टॉप वेरिएंट Z8L में लेवल-2 ADAS फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल विद स्टॉप एंड गो, स्मार्ट पायलट असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और हाई बीम असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं। ये फीचर्स न सिर्फ हाईवे ड्राइविंग बल्कि सिटी ट्रैफिक में भी ड्राइवर की सतर्कता बढ़ाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिरी सांसे गिन रहीं हैचबैक कारें, बिक्री हुई धड़ाम! जानिए ऑटो इंडस्ट्री में क्या है संकट
इसके अलावा कंपनी ने अपने ICE पोर्टफोलियो में दो नए एक्सक्लूसिव फीचर, स्पीड लिमिट असिस्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट भी शामिल किए हैं। स्पीड लिमिट असिस्ट वाहन की स्पीड तय सीमा से अधिक होने पर ड्राइवर को तुरंत अलर्ट करता है। वहीं, फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट तब एक्टिव होता है जब सामने खड़ी गाड़ी चलने लगती है। यह सिस्टम ड्राइवर को विजुअल, ऑडियो और वाइब्रेशन के जरिए संकेत देता है ताकि रेस्पॉन्स टाइम बेहतर हो सके।
दमदार पॉवरट्रेन से है लैस
नई Scorpio-N में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें पहले जैसा ही 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। टर्बो पेट्रोल इंजन 200 bhp की पावर और 380 Nm टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 172.4 bhp की पावर और 400 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, 130 bhp और 300 Nm टॉर्क वाला लो-स्पेक डीजल वर्जन भी जारी रहेगा, जो सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा।