{"_id":"5d19e02a8ebc3e3ce319f1d6","slug":"mahindra-and-honda-cars-hike-price-from-1-july-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda और Mahindra ने ग्राहकों की जेब पर किया वार, चुकानी होगी ज्यादा कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda और Mahindra ने ग्राहकों की जेब पर किया वार, चुकानी होगी ज्यादा कीमत
Tue, 02 Jul 2019 09:51 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
होंडा कार और महिंद्रा की कारें हुईं महंगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। 01 जुलाई यानी सोमवार से होंडा और महिंद्रा की नई खरीदने के आपकी जेब अब कुछ ज्यादा ही ढीली हो जाएगी। कच्चे माल की कीमतों में इजाफा और नए सेफ्टी रेगुलेशन्स के चलते दोनों कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़े हैं। एक तरफ जहां कार कंपनियों की सेल लगातार गिर रही है, वहीं गाड़ियों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में ऑटो सेक्टर की बिक्री की रफ्तार कितनी तेज होगी यह कहना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन
महंगी हुईं Mahindra की गाड़ियां
Mahindra अपने सभी वाहनों की कीमतों में 36,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। इस समय कंपनी के पास KUV100 NXT, Scorpio, Bolero, TUV300, XUV500 और XUV300 जैसी गाड़ियां हैं। इस समय महिंद्रा अपनी नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही भारत में लांच किया जायेगा। जबकि कुछ समय पहले कंपनी ने Thar700 का स्पेशल लिमिटेड एडिशन लांच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda की कार खरीदना होगा अब महंगा
वहीं होंडा ने भारत में 1 जुलाई से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 20,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इस समय कंपनी भारत में छोटी कार Brio से लेकर CR-V जैसी गाड़ियां बेचती है और इनकी कीमत 4.73 लाख रुपये से लेकर 43.21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है। होंडा ने कुछ समय पहले ही सिविक का नया मॉडल बाजार में उतारा था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कीमतें बढ़ने से इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर ही पड़ने वाला है।
जानिये क्या हैं नए सेफ्टी नॉर्म्स?
नए AIS 145 सेफ्टी नॉर्म्स के अंतर्गत कार में सेफ्टी के लिए ड्राइवर एयरबैग्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स देना अनिवार्य है। वैसे ये सभी बेहद जरूरी फीचर्स हैं, जो आपकी सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हैं।