EV: एआर रहमान और महिंद्रा ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे नया संगीत
ईवी में आमतौर पर कोई साउंड नहीं होती है। लेकिन ऐसे वाहनों के साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान के साथ सहयोग का एलान किया है।
विस्तार
एआर रहमान और महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहायक कंपनी Mahindra Electric Automobiles Limited (महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड) के बीच सहयोग से पद्म भूषण और अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार आगामी महिंद्रा ईवी के लिए लगभग 75 ध्वनियां तैयार करेंगे। इसमें ड्राइव साउंड के साथ-साथ एक्सपीरियंस या एंबिएंट मोड दोनों शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए रहमान ने एक खास गाना भी तैयार किया।
🎶Tu le chalaang, chalaang..🎶 ft. A R Rahman
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) August 15, 2023
Know more : https://t.co/0P17FnySsH#TakeTheLeap #LeChalaang pic.twitter.com/Ud5uzqqkLz
इसलिए, महिंद्रा और रहमान के बीच सहयोग से वह इंटीरियर और एक्सटीरियर ड्राइव साउंड, एक्सपीरियंस जोन मोड, इंफोटेनमेंट संकेत और सीट-बेल्ट अलर्ट और टर्न इंडिकेटर्स जैसे फंक्शन सिग्नल्स की देखरेख करेंगे। रहमान ने केप टाउन में एक कार्यक्रम में कहा, "हालांकि मैंने जापान, अमेरिका और यूरोप के उपकरणों का इस्तेमाल किया है , लेकिन भारत को अग्रणी इनोवेशन के साथ एक नेता के रूप में उभरता हुआ देख रहा हूं, यह मुझे बहुत गर्व से भर देता है। महिंद्रा के साथ सहयोग में, हमारा मकसद एक ऐसा साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करना है जो वैश्विक और विशिष्ट रूप से भारतीय दोनों हो - एक ऐसी ध्वनि जो गर्व के साथ गूंजती है और भारत के महत्वपूर्ण परिवर्तन का जश्न मनाती है।"