फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   maharashtra hsrp deadline extended till 15 august details

New Number Plate: महाराष्ट्र में HSRP लगवाने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक का समय; 16 अगस्त से चालान तय

Fri, 20 Jun 2025 02:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

HSRP In Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब वाहन मालिक 15 अगस्त 2025 तक यह प्लेट लगवा सकते हैं। तय समयसीमा के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
maharashtra hsrp deadline extended till 15 august details
HSRP Number Plate - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने पुराने वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब वाहन मालिकों को 15 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है। इसके बाद 16 अगस्त से ट्रैफिक विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
विज्ञापन


यह तीसरी बार है जब राज्य सरकार ने HSRP की डेडलाइन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले यह समयसीमा 31 मार्च से अप्रैल के अंत तक, और फिर 30 जून तक बढ़ाई गई थी।

परिवहन विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुए 2.10 करोड़ पुराने वाहन हैं, लेकिन बीते छह महीनों में सिर्फ 23 लाख वाहनों पर ही HSRP लग पाई है।
विज्ञापन


16 अगस्त से शुरू होगी सख्त कार्रवाई
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो वाहन HSRP नहीं लगवाएंगे, उन पर 16 अगस्त से चालान और अन्य कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिन वाहनों के मालिकों ने 15 अगस्त से पहले वैध अपॉइंटमेंट बुक कर लिया होगा, उन्हें कार्रवाई से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से बुक करें अपॉइंटमेंट
HSRP लगवाने के लिए वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

परिवहन विभाग ने बताया कि एक लंबी टेंडर प्रक्रिया के बाद तीन कंपनियों को राज्यभर में HSRP लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह कंपनियां कुल 2.10 करोड़ पुराने वाहनों पर HSRP लगाएंगी, जबकि राज्य में कुल वाहन संख्या 4 करोड़ से अधिक है।

गौरतलब है कि HSRP प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी और पहली डेडलाइन 31 मार्च रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed