फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   luxuary cars and suv sales see hike as pre gst sales kicks up

2017-18 में बढ़ गई लक्जरी कारों की बिक्री, GST बना सबसे बड़ा कारण

Sat, 07 Apr 2018 09:14 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
luxuary cars and suv sales see hike as pre gst sales kicks up
mercedes benz

वित्त वर्ष 2017-18 में लक्जरी कार की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं लोगों को एसयूवी भी सबसे ज्यादा पसंद आई। इन लक्जरी कार और एसयूवी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान जीएसटी का रहा, क्योंकि लोग मान रहे थे कि जीएसटी के लागू हो जाने के बाद इनकी कीमतों में इजाफा हो जाएगा। 

विज्ञापन


20 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
2017-18 में ज्यादातर गाड़ियों की बिक्री जीएसटी लगने से पहले हुई। देश भर में करीब 40 हजार गाड़ियां बिकी, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 25 लाख से ऊपर की कीमत वाली गाड़ियों को लक्जरी कार की श्रेणी में रखा जाता है। जुलाई में जीएसटी लगने के बाद से इन गाड़ियों पर टैक्स में भी बढ़ोतरी हो गई है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बिकी मर्सिडीज बेंज की गाड़ियां
वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 34500 गाड़ियों की बिक्री इस सेगमेंट में हुई थी, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 41000 के पार चली गई। इस सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज का दबदबा कायम रहा जिनसे पिछले साल 16236 गाड़ियों को बेचा। इसके बाद बीएमडब्लू और ऑडी का नंबर रहा। मर्सिडीज लगातार तीसरे साल नंबर एक पोजिशन पर रही।  बीएमडब्लू ने  10 हजार और ऑडी ने इस दौरान 7647 गाड़ियों को बेचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा की जैगुआर ने दर्ज की सबसे तेज ग्रोथ
टाटा ग्रुप की जैगुआर लैंड रोवर ने इस दौरान सबसे ज्यादा तेज ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने इस दौरान 4609 गाड़ियां बेची। कंपनी को उम्मीद है कि नए मॉडल लांच करने से आगे वो और ग्रोथ दर्ज करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed