{"_id":"5d1856db8ebc3e3cad42dd07","slug":"li-ions-elektrik-spock-electric-scooter-launched-in-india-130-km-in-full-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"130 km की माइलेज देना वाला स्कूटर हुआ लांच, टॉप स्पीड 45 kmph","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
130 km की माइलेज देना वाला स्कूटर हुआ लांच, टॉप स्पीड 45 kmph
Mon, 01 Jul 2019 09:44 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Li-ions elektrik Spock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आये दिन नये-नये इलेक्ट्रिक वाहन लांच हो रहे रहे हैं। ऐसे में Li-ions Elektrik Solutions ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘स्पोक’ को लांच किया है। इस स्कूटर की कीमत 65,000 रुपये से लेकर 99,999 रुपये (ऑन-रोड) तय की गई है।
विज्ञापन
फीचर्स
इस नये इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं जोकि बेहतर राडिंग के लिए फिट हैं। वही इसमें लगी बैटरी तीन घंटे के भीतर पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और बैटरी का कुल 1200 चार्जिंग चक्र प्रदान करेगा। है। इसमें डिटैचेबल बैटरी है जो उपयोगकर्ता को बैटरी को स्वैप करने या उन्हें डेस्कटॉप स्टेशन पर चार्ज करने के, दोनों विकल्प प्रदान करेगी। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिलीवरी इस वर्ष के अंत में जुलाई 2019 में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फुल चार्ज पर कितना माइलेज
कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 130 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 2.9 किलोवाट लिथियम-आयन स्वैपेबल बैटरी लगी है। इसके फास्ट चार्जिंग की सुविधा है जिसे यह फुल चार्ज होने में महज 3 घंटे का समय लेता है। यह मेड इन इंडिया स्कूटर है। इसमें फैक्ट्री फिटेड कार्गो बॉक्स दिया है। जिसमें आप अपने जरुरत के सामान को रख सकते हैं। इस नए दौर के टू-व्हीलर को विशेष रूप से भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुकूल बनाया गया है।