फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Land Rover Defender Conversion from diesel to electric Know British Army Plans

Land Rover Defender:पुराने लैंड रोवर डिफेंडर को डीजल से इलेक्ट्रिक में बदल रही है, जानें ब्रिटिश सेना का प्लान

Sun, 16 Apr 2023 10:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसके चलते पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलना के चलन में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
Land Rover Defender Conversion from diesel to electric Know British Army Plans
Land Rover Defender - फोटो : Social Media

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसके चलते पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलना के चलन में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, ऐसा लगता है कि पुराने सैन्य वाहनों पर भी इसी तरह का प्रयोग किया जा रहा है। और यह प्रयोग कोई और नहीं बल्कि ब्रिटिश सेना कर रही है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सैन्य वाहनों के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने Land Rover Defender (लैंड रोवर डिफेंडर) एसयूवी को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए बैबॉक इंटरनेशनल के साथ एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश सेना ने पूरे प्रोजेक्ट को Lurcher नाम दिया है, जिसके तहत इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदों और चुनौतियों की टेस्टिंग करने के लिए डीजल लैंड रोवर डिफेंडर्स को शून्य-उत्सर्जन पावरट्रेन के साथ फिट किया जाएगा। बैबॉक, इलेक्ट्रोजेनिक के सहयोग से, ब्रिटिश सेना के लैंड रोवर डिफेंडरों का इलेक्ट्रिफिकेशन करेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों में कंवर्जन के लिए कुल चार एसयूवी को चुना गया है।
विज्ञापन


इन चार लैंड रोवर डिफेंडर्स में से, जो अभी भी सर्विस में हैं, दो संरक्षित वाहन हैं, और दो सामान्य सर्विस वाहन हैं। इन सभी में पुराने डीजल इंजन मिलते हैं, जो जल्द ही चलन से बाहर हो जाएंगे क्योंकि वैश्विक ऑटो उद्योग शून्य-उत्सर्जन युग में एंट्री करने की तैयारी में है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ब्रिटिश सेना अपने पुराने वाहन बेड़े की लाइफ को बढ़ाने के नए तरीके खोजने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के डिफेंस एप्लिकेशन और इसमें आनेवाली चुनौतियों को ढूंढ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक मॉडिफिकेशन में एक ड्रॉप-इन किट और एक मॉडिफाइड बैटरी सिस्टम शामिल होगा, जो एसयूवी में मूल डीजल इंजनों को बदल देगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के डीजल इंजन की तुलना में ज्यादा पावरफुल होने का दावा किया जा रहा है। वे आवश्यक अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त रेंज वाले सैन्य वाहन प्रदान करने का दावा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed