फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KTM 390 Adventure: एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए केटीएम की बाइक लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Mon, 15 May 2023 03:26 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 15 May 2023 03:26 PM IST
सार

केटीएम की ओर से एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस कीमत पर और किन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ktm launch new 390 adventure 2023 in india at 3.60 lakh price, know features engine specification and details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ktm india

यूरोपियन दो पहिया वाहन निर्माता केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह बाइक कितनी बेहतर साबित हो सकती है। इसके साथ ही इसकी कीमत और खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।

लॉन्च हुई बाइक

ktm launch new 390 adventure 2023 in india at 3.60 lakh price, know features engine specification and details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ktm india
भारतीय बाजार में केटीएम की ओर से 390 एडवेंचर 2023 बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई खूबियों को ऑफर किया गया है। साथ ही दमदार इंजन के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कितना दमदार इंजन

ktm launch new 390 adventure 2023 in india at 3.60 lakh price, know features engine specification and details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ktm india
केटीएम 390 एडवेंचर 2023 बाइक में कंपनी की ओर से 373 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 43.5 पीएस की पावर और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें फ्यूल इंजेक्टिड तकनीक का उपयोग किया गया है। बाइक के इंजन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूलिंग कर्व्ड रेडिएटर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

ktm launch new 390 adventure 2023 in india at 3.60 lakh price, know features engine specification and details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ktm india
बाइक में फुल स्पिल्ट एलईडी हैडलैंप दिया गया है। जिसके साथ बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑरोडिंग एबीएस, यूएसबी, फ्रंट में 19 और रियर में 17 इंच के एल्यूमिनियम स्पोक व्हील्स, रैली से प्ररित ग्राफिक्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिसे ई-वैप तकनीक के साथ दिया गया है। इस तकनीक के कारण बाइक का एवरेज बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

कितनी है कीमत

ktm launch new 390 adventure 2023 in india at 3.60 lakh price, know features engine specification and details
KTM 390 Adventure X - फोटो : KTM
कंपनी की ओर से बाइक को तीन वैरिएंट में पेश किया जाता है। इनमें 390 एडवेंचर, 390 एडवेंचर 2023 और 390 एडवेंचर एक्स हैं। केटीएम एक्स की एक्स शोरुम कीमत 2.80 लाख रुपये, केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत 3.39 लाख रुपये और नए लॉन्च हुए टॉप वैरिएंट 390 एडवेंचर 2023 की कीमत 3.60 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed