फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details

Kia Syros Vs Maruti Brezza: कौन-सी एसयूवी है बेहतर? जानें इंजन, फीचर्स और कीमत का पूरा फर्क

Tue, 04 Feb 2025 11:32 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 11:32 AM IST
सार

Kia Syros Vs Maruti Brezza: किया सिरोस और मारुति ब्रेजा सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार हैं। अगर आप इन दोनों एसयूवी में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के मामले में कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Kia Syros Vs Maruti Brezza - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बाजार में सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। इस सेगमेंट में लगभग सभी कंपनियां अपने बेहतरीन उत्पाद पेश कर रही हैं। फरवरी 2024 में Kia ने अपनी नई SUV Syros लॉन्च की है, जिसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza से होगा। अगर आप इन दोनों एसयूवी में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के मामले में कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

Kia Syros Vs Maruti Brezza: इंजन और परफॉर्मेंस

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
Kia Syros में कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जिसमें 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।

वहीं, Maruti Brezza में 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह इंजन 103.1 पीएस की पावर और 136.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट 19.89 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.80 किमी/लीटर की माइलेज प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kia Syros Vs Maruti Brezza: फीचर्स में क्या है अंतर

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स की बात करें, तो Kia Syros में कंपनी ने 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसमें कनेक्टेड कार नेविगेशन सिस्टम, डुअल-पेन सनरूफ, 64 रंगों की एंबियंट लाइटिंग, रियर सीट रिक्लाइन, स्लाइड और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

दूसरी ओर, Maruti Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्टर हेडलैंप और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

Kia Syros Vs Maruti Brezza: सेफ्टी फीचर्स

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
Kia Syros 15 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS तकनीक से लैस है। इसमें OTA अपडेट, छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), ABS, EBD, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं, Maruti Brezza में ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड अलर्ट, रियर वाइपर और वॉशर, एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी, इंजन इमोबिलाइजर, ISOFIX चाइल्ड एंकर और सेंट्रल लॉकिंग जैसी सेफ्टी सुविधाएं दी गई हैं।

Kia Syros Vs Maruti Brezza: डायमेंशन और बूट स्पेस

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
Kia Syros SUV की कुल लंबाई 3995 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1805 एमएम, ऊंचाई 1625 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2550 एमएम का है और इसमें 390 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं Maruti Breeza की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1685 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2500 एमएम है और इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Kia Syros Vs Maruti Brezza: कीमत में कितना अंतर?

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
Kia Syros की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से भी कम है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये से कम है। वहीं, Maruti Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से कम है और टॉप वेरिएंट 14 लाख रुपये के अंदर उपलब्ध हो जाता है।

Kia Syros Vs Maruti Brezza: कौन-सी एसयूवी आपके लिए बेहतर?

Kia Syros Vs Maruti Brezza Comparison Engine Features Safety Mileage Price Complete Details
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
अगर आप ज्यादा पावरफुल इंजन, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Kia Syros एक बेहतर विकल्प हो सकती है। दूसरी ओर, Maruti Brezza उन लोगों के लिए सही है, जो बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed