फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications

Kia Syros: लेवल-2 ADAS से लैस सेगमेंट की पहली कार, क्या Tata Nexon को दे पाएगी टक्कर? जानिए कौन किससे आगे

Sun, 02 Feb 2025 12:12 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2025 12:12 PM IST
सार

किया सिरोस अपने सेगमेंट की पहली कार है जो Level-2 ADAS के साथ आ रही है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन से होगा जो इस वक्त सब-4 मीटर में लोकप्रिय एसयूवी है।

विज्ञापन
Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
Kia Syros Vs Tata Nexon - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kia Syros Vs Tata Nexon: दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर Kia ने भारतीय सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक नए दावेदार किआ सिरोस (Kia Syros) को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon से होगा। क्या किया सिरोस नेक्सॉन को पछाड़ सकती है? आइए, जानते हैं।
विज्ञापन

Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
किया सिरोस दो इंजन विकल्पों के साथ आती है जिसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। इसका 1.5-लीटर डीजल डीजल इंजन 114 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की अधिकतम पावर और 172 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी, और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।

वहीं, टाटा नेक्सॉन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की अधिकतम पावर और 260 एनएम का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो, पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी, और 7-स्पीड डीसीए ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं, जबकि डीजल इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायमेंशन्स

Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
सिरोस और नेक्सॉन दोनों की लंबाई 3,995 मिमी है, लेकिन सिरोस ऊंचाई, चौड़ाई और व्हीलबेस में बढ़त रखती है। सिरोस की ऊंचाई 1,680 मिमी, चौड़ाई 1,805 मिमी, और व्हीलबेस 2,550 मिमी है, जबकि नेक्सॉन की ऊंचाई 1,620 मिमी, चौड़ाई 1,804 मिमी, और व्हीलबेस 2,498 मिमी है। सायरोस का बूट स्पेस 465 लीटर है, जो नेक्सॉन के 382 लीटर से अधिक है।
विज्ञापन

फीचर्स

Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
Kia Syros में मिलता है लेवल 2 ADAS - फोटो : Amar Sharma
सिरोस में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, जैसे छह पार्किंग सेंसर (साइड सेंसर के साथ), फ्लश डोर हैंडल्स, 30-इंच डिस्प्ले सेटअप, इंटीग्रेटेड ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वर्चुअल क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स का सपोर्ट है। पीछे की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं। ड्राइवर की सीट 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल है।

नेक्सॉन में फुल LED प्रोजेक्टर डेडलाइट, LED फॉग लैंप्स और कनेक्टेड LED DRLs के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन्स मिलते हैं। नेक्सॉन में 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि सिरोस के टॉप मॉडल में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों SUVs में ड्यूल-टोन केबिन और पैनोरमिक सनरूफ मिलते हैं। नेक्सॉन में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जबकि सायरोस में 64-कलर एंबियंट लाइट्स और 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
Tata Nexon में 5-स्टार की सेफ्टी - फोटो : Tata Motors
किआ सिरोस अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसी एसयूवी है जिसमें रडार-आधारित लेवल 2 ADAS दिया गया है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), मल्टीपल ट्रैक्शन मोड्स, डैश कैम और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। सिरोस और नेक्सॉन दोनों में छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं। नेक्सॉन में ऑटोमैटिक रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी हैं और इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

कीमत में अंतर

Kia Syros Launched With ADAS Level 2 Comparison With Tata Nexon Price Features Engine Specifications
किआ सिरोस की कीमत 9 लाख रुपये से कम - फोटो : Amar Sharma
किआ सिरोस को भारतीय बाजार में 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम की शुरुआती कीमत पर लाॉन्च किया गया है, जबकि टाटा नेक्सॉन की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है।

कुल मिलाकर, किया सिरोस अपने प्रीमियम फीचर्स, बड़े केबिन, और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ टाटा नेक्सॉन को कड़ी टक्कर देती है। हालांकि, नेक्सॉन की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और हाई सेफ्टी रेटिंग इसे एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed