{"_id":"64101241eb1b910ca00d4a0a","slug":"kia-carens-comes-with-seven-seat-option-in-india-but-does-not-get-cng-option-like-maruti-ertiga-2023-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carens: इस सात सीटर MPV की है भारतीय बाजार में जोरदार मांग, लेकिन एक चीज में अर्टिगा से रह जाती है पीछे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Carens: इस सात सीटर MPV की है भारतीय बाजार में जोरदार मांग, लेकिन एक चीज में अर्टिगा से रह जाती है पीछे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:57 AM IST
सार
किआ की ओर से कैरेंस को भले ही सात सीटों के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। लेकिन एक मामले में यह मारुति की अर्टिगा से पीछे रह जाती है। अर्टिगा के मुकाबले में कैरेंस में क्या खामी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only
- फोटो : kia india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की सस्ती सात सीटर एमपीवी कैरेंस की भारतीय बाजार में काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में पहले से मौजूद मारुति अर्टिगा के मुकाबले कैरेंस को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक मामले में कैरेंस मारुति की अर्टिगा से पीछे रह जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी चीज है जिसमें कैरेंस मारुति की अर्टिगा का मुकाबला नहीं कर पाती।
कैसी है किआ कैरेंस
2 of 8
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
किआ की ओर से कैरेंस को कम दाम वाली सात सीटर एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए जाते हैं। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसमें बोस के आठ स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है।
अर्टिगा और कैरेंस की बिक्री की बात करें तो भारतीय बाजार में फरवरी 2023 के दौरान कैरेंस की कुल बिक्री 6248 यूनिट्स की रही। वहीं मारुति अर्टिगा की कुल 6472 यूनिट्स की बिक्री फरवरी महीने में हुई। दोनों ही एमपीवी बिक्री के मामले में करीब बराबर रहीं और इनमें सिर्फ 224 यूनिट्स का मामूली अंतर रहा।
किआ कैरेंस की लगातार डिमांड बढ़ रही है। कंपनी की ओर से जब से कैरेंस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है तभी से इसको पसंद करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बजट एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है।
अर्टिगा के मुकाबले कैरेंस भले ही बेहतर विकल्प लगता हो, लेकिन अभी-भी इसमें एक बड़ी कमी है जिसके चलते अर्टिगा को पसंद किया जाता है। कैरेंस में कंपनी भले ही पेट्रोल और डीजल का विकल्प देती है लेकिन इसमें अभी-भी सीएनजी का विकल्प नहीं मिलता। वहीं अर्टिगा में पेट्रोल और सीएनजी दोनों का ही विकल्प मिलता है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।