फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Keep thest four things in mind after buying a new car, otherwise you will get worried, know everything

Car Care Tips: नई कार खरीदने के बाद इन चार तरीकों से रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान, जानें सबकुछ

Mon, 04 Dec 2023 09:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 04 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

नई कार खरीदने के बाद अक्सर लोग लापरवाही बरतते हैं। जिससे कार को नुकसान हो जाता है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Keep thest four things in mind after buying a new car, otherwise you will get worried, know everything
For Reference Only - फोटो : hyundai india

विस्तार

देश में हर साल बड़ी संख्या में कारों की बिक्री होती है। लेकिन नई कार खरीदने के बाद अक्सर लोग लापरवाही करते हैं, जिससे कार को नुकसान हो सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसे कुछ कारण बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखा जाए तो कार में कोई परेशानी नहीं होती।

विज्ञापन


ना रखें ज्यादा सामान
नई कार में ज्यादा ओवरलोडिंग नुकसानदेह हो सकती है। कुछ लोग नई कार खरीदने के बाद परिवार करे साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। साथ ही क्षमता से ज्यादा सामान भी रख लेते हैं। जिससे नई कार के कंपोनेंट्स पर अत्याधिक दबाव पड़ता है। कम से कम 1000 किलोमीटर तक ऐसा करने से बचना बेहतर होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन को करें गर्म
नई कार खरीदने के बाद कुछ लोग कार को स्टार्ट करते ही सफर शुरू कर देते हैं। जबकि नई कार में ऐसा करने से बचना चाहिए। एकदम से ड्राइविंग शुरू न करें बल्कि कार के इंजन को थोड़ा गर्म होने दें और इंजन ऑयल का सही तरह से सर्कुलेशन होने दें। इससे पिस्टन और पिस्टन रिंग्स को जल्दी घिसने से बचाया जा सकता है।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

महंगे तेल से बचाएं कार
बाजार में कई कंपनियों की ओर से ईंधन की बिक्री की जाती है। पेट्रोल पंप पर सामान्य ईंधन के साथ ही प्रीमियम क्वालिटी के ईंधन को भी ऑफर किया जाता है। नई कार खरीदने के बाद लोग सोचते हैं कि महंगा प्रीमियम पेट्रोल कार के इंजन के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है। लेकिन नई कार में प्रीमियम पेट्रोल या डीजल भरवाने की जगह सामान्य तेल का उपयोग करना चाहिए। प्रीमियम पेट्रोल में कई एडीटिव्स होते हैं, जो इंजन के पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

एक स्पीड में ना चलाएं कार
नई कार को कभी-भी एक ही स्पीड में लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए। इससे फायदा होने की जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि अगर कार की स्पीड को एक रखा जाए तो इंजन एक ही आरपीएम पर लंबे समय तक चलता है। जिससे इंजन नया होने के कारण सेट नहीं हो पाता और बाद में इसका नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed