जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दोनों बाइक्स को किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और दोनों बाइक्स में कैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kawasaki Z H2: कावासाकी ने लॉन्च की दो नई सुपर बाइक्स, कीमत इतनी कि आ जाए दमदार एसयूवी
कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में दो नई सुपर बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इन बाइक्स में क्या फीचर्स दिए गए हैं और इनकी क्या कीमत रखी गई है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्च हुई बाइक्स
कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में जेड सीरीज की एच2 और एच2 एसई बाइक्स को लॉन्च किया है। दोनों ही बाइक्स फ्लैगशिप नेकेड सुपर बाइक्स हैं। 2023 एडिशन वाली बाइक्स में नई पेंट स्कीम दी गई हैं जबकि इंजन और अन्य फीचर्स पुरानी बाइक्स के तरह रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
कितना दमदार इंजन
जेड एच2 में कंपनी की ओर से 998सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इन लाइन फोर सिलेंडर के साथ सुपरचार्ज इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 200 पीएस और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 19 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
जेड एच2 एसई में भी कंपनी की ओर से 998सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इन लाइन फोर सिलेंडर के साथ सुपरचार्ज इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 200 पीएस और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 19 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
कैसे हैं फीचर्स
एच2 में कंपनी की ओर से फुल कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी जाती है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिॉनिक क्रूज कंट्रोल, फैट टाइप हैंडलबार और हैंडल स्विच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्विक शिफ्टर, एलईडी लाइट्स जैसे कई फीचर मिलते हैं।
एच2 एसई में कंपनी स्काईहुक तकनीक, फुल कलर्ड टीएफटी स्क्रीन, ब्रेम्बो कैलिपर्स, इलेक्ट्रिॉनिक क्रूज कंट्रोल, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्विक शिफ्टर, एलईडी लाइटिंग, फैट टाइप हैंडलबार और हैंडल स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित