{"_id":"665049044eb4eabd8a0ff9ad","slug":"karnataka-metro-rail-ridership-increases-by-30-per-cent-in-past-one-year-despite-free-bus-rides-to-women-2024-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Metro: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के बावजूद यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Karnataka Metro: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के बावजूद यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा
Fri, 24 May 2024 01:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 01:30 PM IST
सार
कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि पिछले एक साल में मेट्रो रेल में सफर करने वाले लोगों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
Metro Rail
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि पिछले एक साल में मेट्रो रेल में सफर करने वाले लोगों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भले ही 'शक्ति' गारंटी के तहत कर्नाटक की महिलाओं को राज्य भर में नॉन-लग्जरी सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए निःशुल्क सवारी की पेशकश की जाती है।
विज्ञापन
रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथित बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिन्होंने कहा था कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा मेट्रो रेल राजस्व को प्रभावित करेगी।
रेड्डी के अनुसार, 11 जून, 2023 को राज्य में शक्ति गारंटी लागू की गई थी और तब से 20 मई तक शहर में महिलाओं द्वारा 67.34 करोड़ निःशुल्क यात्राएं दर्ज की गई हैं।
रेड्डी के अनुसार, 11 जून, 2023 को राज्य में शक्ति गारंटी लागू की गई थी और तब से 20 मई तक शहर में महिलाओं द्वारा 67.34 करोड़ निःशुल्क यात्राएं दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने एक बयान में कहा, "पिछले एक साल में हमारी मेट्रो रेल राइडरशिप में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2023 में, मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या 1.65 करोड़ थी और राजस्व 39.15 करोड़ रुपये था। अप्रैल 2024 में, यात्रियों की संख्या बढ़कर दो करोड़ हो गई और राजस्व बढ़कर 51.71 करोड़ रुपये हो गया।"
उनके अनुसार, 2024 में 2023 की तुलना में प्रति माह 35 लाख यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है। और राजस्व में प्रति माह 1.10 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
रेड्डी ने कहा, "इन आंकड़ों से साफ है कि मेट्रो रेल शक्ति गारंटी से किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुई है। बल्कि, मेट्रो राइडरशिप और राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए "पूर्वाग्र से ग्रस्त होना" और योजना को दोष देना "उचित नहीं" है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए "पूर्वाग्र से ग्रस्त होना" और योजना को दोष देना "उचित नहीं" है।