फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kamal Haasan gifts Lexus ES 300h luxury sedan to film director Lokesh Kanagaraj on success of latest movie Vikram

Kamal Haasan: कमल हासन ने 'विक्रम' के निर्देशक लोकेश कनगराजी को तोहफे में दी ये लग्जरी कार, जानें कीमत

Wed, 08 Jun 2022 06:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 06:39 PM IST
सार

दिग्गज अभिनेता और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार Kamal Hasan (कमल हासन) ने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'विक्रम' की कामयाबी पर फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज को एक ब्रांड न्यू Lexus ES 300h (लेक्सस ईएस 300एच) लग्जरी सेडान कार तोहफे में दी है।

विज्ञापन
Kamal Haasan gifts Lexus ES 300h luxury sedan to film director Lokesh Kanagaraj on success of latest movie Vikram
Kamal Haasan gifts Lexus ES 300h to Lokesh Kanagaraj - फोटो : Twitter/Lokesh Kanagaraj

विस्तार

दिग्गज अभिनेता और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार Kamal Hasan (कमल हासन) ने अपनी लेटेस्ट फिल्म 'विक्रम' की कामयाबी पर फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज को एक ब्रांड न्यू Lexus ES 300h (लेक्सस ईएस 300एच) लग्जरी सेडान कार तोहफे में दी है। फिल्म कुछ हफ्ते पहले लॉन्च हुई थी और लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में ब्लॉकबस्टर बन गई। कई भाषाओं में रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और यह एक इंस्टेंट हिट बन गई है। हासन ने फिल्म निर्देशक के काम की प्रशंसा में उन्हें लेक्सस कार उपहार में दी है। साथ ही फिल्म के सहायक निर्देशकों को 13 TVS Apache RTR 160 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 बाइक) भी तोहफे में दी।
विज्ञापन


कनगराज ने ऐसे कहा थैंक्स
कनगराज ने नई लेक्सस कार मिलने की खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा - "बहुत बहुत धन्यवाद आंदावरे @ikamalhaasan". उन्होंने कमल को धन्यवाद दिया और उन्हें 'आंदावरे' कहा जिसका मतलब 'भगवान' होता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी है कीमत
ES 300h लेक्सस वाहन निर्माता का एक एंट्री-लेवल मॉडल है और यह एक मजबूत हाइब्रिड सेडान है। कंपनी ने अपने इस मॉडल का लेटेस्ट वर्जन पिछले साल अक्तूबर में भारत में लॉन्च किया था। Lexus ES 300h सेडान दो ट्रिम्स - एक्सक्लूसिव और लग्जरी में उपलब्ध है। जिसकी कीमत क्रमशः 59.50 लाख रुपये और 65.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हसन ने कनगराज को हाई-एंड लग्जरी ट्रिम गिफ्ट किया है।

इंजन और पावर
ES 300h कार में एक 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 240-वोल्ट इलेक्ट्रिक यूनिट के साथ काम करता है। इस हाइब्रिड सिस्टम का कंबाइंड आउटपुट 214 bhp और 221 Nm है। इस इंजन के साथ एक ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन या ई-सीवीटी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed