फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JSW Sajjan Jindal says tesla cannot beat in house car makers like tata and mahindra

Tesla: टेस्ला की भारत में एंट्री पर सज्जन जिंदल का बड़ा बयान, कहा- "टाटा और महिंद्रा से आगे नहीं निकल सकते"

Fri, 07 Mar 2025 01:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 01:25 PM IST
सार

JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने टेस्ला की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में टाटा और महिंद्रा, जैसी धरेलू कंपनियां Tesla से कहीं आगे हैं।

विज्ञापन
JSW Sajjan Jindal says tesla cannot beat in house car makers like tata and mahindra
Tesla Car - फोटो : टेस्ला

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी के चलते Tesla जैसी ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी भी भारत का रुख कर रही हैं। टेस्ला ने भारत में अपनी एंट्री की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पहला शोरूम खोलने के लिए डील फाइनल की है, जिससे यह लगभग तय हो गया है कि Tesla जल्द ही भारतीय बाजार में उतरने वाली है। हालांकि, इस पर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। हाल ही में जेएलडब्ल्यू (JSW) ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने टेस्ला की एंट्री पर एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


सज्जन जिंदल का क्या कहना है?
JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने टेस्ला की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां, खासकर टाटा और महिंद्रा, Tesla से कहीं आगे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,  "Elon Musk यहां नहीं हैं, वे अमेरिका में हैं। हम भारतीय यहां हैं। वे वह नहीं बना सकते जो टाटा और महिंद्रा कर सकता है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, "Tesla अमेरिका में ट्रंप के शाषणकाल में सफल हो सकती है, लेकिन भारत में टिकना आसान नहीं होगा। मस्क बहुत होशियार हैं, उन्होंने स्पेसक्राफ्ट और रॉकेट जैसी चीजों में काफी बेहतर काम किया है, लेकिन कारों की बात अलग है। इसमें भारत में सफल होना आसान काम नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

JSW Sajjan Jindal says tesla cannot beat in house car makers like tata and mahindra
टाटा और महिंद्रा से होगा टेस्ला का मुकाबला - फोटो : Tesla
JSW MG Motor की EV रणनीति
बता दें कि JSW ग्रुप ने MG Motor के साथ मिलकर "JSW MG Motor India" नामक ज्वाइंट वेंचर शुरू किया है। इसके बाद MG Motor ने इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस बढ़ा दिया है। हाल ही में कंपनी ने MG Windsor इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा और महिंद्रा की EVs से है। इसके अलावा, कंपनी जल्द ही देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम
Tesla ने मुंबई के BKC में 4,000 वर्ग फुट का शोरूम किराए पर लिया है, जिसका मासिक किराया 35 लाख रुपये बताया जा रहा है। कंपनी ने यह जगह 5 साल के लिए ली है और यहां पर अपनी कारों की पूरी रेंज डिस्प्ले करेगी। उम्मीद है कि Tesla अप्रैल 2025 से भारत में कारों की बिक्री शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed