{"_id":"6310d1b48747d22710246eba","slug":"jk-tyre-announces-careedge-has-undertaken-best-in-class-esg-rating-of-the-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JK Tyre: जेके टायर ने ईएसजी परफोर्मेंस में हासिल की 'कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ' रेटिंग, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
JK Tyre: जेके टायर ने ईएसजी परफोर्मेंस में हासिल की 'कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ' रेटिंग, जानें डिटेल्स
Thu, 01 Sep 2022 09:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:07 PM IST
सार
भारत के प्रमुख टायर निर्माता और रेडियल टेक्नोलॉजी में अग्रणी JK Tyre (जेके टायर) ने एलान किया है कि CareEdge (केयरऐज) ने कंपनी को ESG (ईएसजी) रेटिंग दी है।
विज्ञापन
JK Tyre
- फोटो : JK Tyre
विस्तार
भारत के प्रमुख टायर निर्माता और रेडियल टेक्नोलॉजी में अग्रणी JK Tyre (जेके टायर) ने एलान किया है कि CareEdge (केयरऐज) ने कंपनी को ESG (ईएसजी) रेटिंग दी है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके उत्कृष्ट वातावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक प्रथाओं के मद्देनजर जेके टायर को टायर की सब-इंडस्ट्री कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मिली है। कुल मिलाकार 100 में 75 का ईएसजी स्कोर 'बहुत अच्छा' माना जाता है।
जेके टायर का ईएसजी परफोर्मेंस ज्यादातर क्षेत्रों में इसकी मजबूत प्रतिबद्धता और परफोर्मेंस से स्पष्ट होता है, जो ईएसजी इंटीग्रेशन को सुनिश्चित करता है। कंपनी के पूरे कारोबार में इसका अनुपालन प्रभाविता के साथ किया जाता है। जेके टायर की पारदर्शी और सुपरिभाषित नीतियां इसे टायर उद्योग में मार्केट लीडर बनाती हैं।

Dr. Raghupati Singhania Chairman & MD, JK Tyre & Industries Ltd.
- फोटो : JK Tyre
डॉ रघुपति सिंघानिया, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, "हमें यह बताते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है कि जेके टायर ने ईएसजी मानकों पर 'बहुत अच्छी' रेटिंग का स्कोर हासिल किया है और यह उद्योग जगत में अपने सहकर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठ रही है। हमारा मानना है कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा।
JK Tyre Logo
- फोटो : JK Tyre
हम निर्माण प्रक्रियाओं में हरित ऊर्जा एवं हरित तकनीक को अपनाकर तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम कर स्वच्छ और हरित कंपनी बनने के लक्ष्य की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों एवं समुदाय के प्रति अपने वादों पर खरे उतरे हैं। आने वाले समय में भी हम अपने संरचित एवं बहु-आयामी सीएसआर प्रोग्रामों के जरिए इस दिशा में पूरा सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इसके लिए हम कॉर्पोरेट प्रशासन और अनुपालन के सर्वोच्च मानकों एवं विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अनुपालन करते हैं।"