{"_id":"63946402fa5c9d14a81a9ada","slug":"see-how-made-in-india-company-pravaig-is-making-offroading-electric-suv-defy-for-the-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pravaig Veer EV: सेना के लिए ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी बना रही भारतीय कंपनी प्रवेग, जानें क्या हैं खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Pravaig Veer EV: सेना के लिए ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी बना रही भारतीय कंपनी प्रवेग, जानें क्या हैं खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:30 PM IST
सार
भारतीय कंपनी प्रवेग की ओर से सेना के लिए ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाई जा रही है। हम इस खबर में सेना के लिए खास बनाई जा रही इलेक्ट्रिक एसयूवी की तस्वीरों के साथ फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सेना भी अब इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मेड इन इंडिया कंपनी प्रवेग की ओर से जवानों के लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी को बनाया जा रहा है। जिसे जरूरत पड़ने पर ऑफरोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके। इस खास तरह की इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्या खूबियां होंगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
बन रही सेना के लिए खास एसयूवी
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : Pravaig
भारतीय कंपनी प्रवेग की ओर से सेना के लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी को बनाया जा रहा है। कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट की हैं। इसमें कार के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
एसयूवी की बात करें तो कंपनी की ओर से एसयूवी में एलईडी लाइट्स दी गई हैं। जिसे सुरक्षा के मद्देनजर कवर किया गया है। इसके साथ ही पीछे की ओर एसयूवी में लाल रंग की एलईडी ब्रेक लाइट्स दी गई हैं। एसयूवी को बिना दरवाजों के रखा गया है जिससे जवानों को चढ़ने और उतरने में आसानी रहे। एसयूवी को हर तरह की सड़क पर चलाने के लिए ऑल टेरेन टायर्स भी दिए हैं। एसयूवी को पूरी तरह से सेना की जरूरतों को देखते हुए ही डिजाइन किया गया है। एसयूवी में कुल चार जवान एक साथ सफर कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे इसपर आसानी से हथियार तैनात किए जा सकते हैं। जरूरत के समय एसयूवी को चलाते हुए भी आसानी से हथियारों का उपयोग किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसमें ऑल टेरेन ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। जिसके साथ इसमें ड्यूल मोटर्स लगाई जाएंगी। इससे एसयूवी को 402 बीएचपी और 620 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।