फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jeep Compass Night Eagle Price in India Jeep India launches Night Eagle trim for Jeep Compass range in India jeep compass night eagle edition features specifications interior

Jeep Compass Night Eagle ट्रिम लॉन्च: आकर्षक ब्लैक थीम में आई जीप कंपास नाइट ईगल, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 19 Apr 2022 10:23 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 10:23 AM IST
सार

Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में Jeep Compass (जीप कंपास) रेंज में बहुप्रतीक्षित Night Eagle (नाइट ईगल) ट्रिम को लॉन्च करने का एलान किया है। नई कंपास एसयूवी पर आधारित नाइट ईगल 'ब्लैक' थीम में आती है।

विज्ञापन
Jeep Compass Night Eagle Price in India Jeep India launches Night Eagle trim for Jeep Compass range in India jeep compass night eagle edition features specifications interior
Jeep Compass Night Eagle Edition SUV - फोटो : Jeep India

विस्तार

Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में Jeep Compass (जीप कंपास) रेंज में बहुप्रतीक्षित Night Eagle (नाइट ईगल) ट्रिम को लॉन्च करने का एलान किया है। नई कंपास एसयूवी पर आधारित नाइट ईगल 'ब्लैक' थीम में आती है।
विज्ञापन


मांग बढ़ी
कंपनी का कहना है कि Jeep Compass Night Eagle ट्रिम को इसलिए लॉन्च किया गया है क्योंकि कंपनी जीप कंपास पोर्टफोलियो में ग्राहकों के बढ़ती दिलचस्पी के साथ मजबूत मांग देख रही है। खासकर Trailhawk (ट्रेलहॉक) वैरिएंट के लिए, जिसका वेटिंग पीरियड अब लगभग चार महीने हो गया है। फरवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से, जीप कंपास एसयूवी के 'ट्रेल रेटेड' ट्रिम को देश में ऑटोमोबाइल प्रेमी लोगों की तरफ से खासी मांग दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि इसका पहला बैच दो महीने के भीतर बिक गया।
विज्ञापन


कितनी है कीमत
Jeep Compass Night Eagle ट्रिम को भारतीय बाजार में 21.95 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कम्पास नाइट ईगल ट्रिम की लॉन्चिंग से पहले जीप ने अपनी एसयूवी पर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में नई नाइट ईगल के लॉन्च पर, जीप ब्रांड - इंडिया के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा, "जीप कंपास नाइट ईगल अपनी पूरी तरह से ब्लैक स्टाइल के साथ बोल्डनेस और एलिगेंस का एक नया लेवल लेकर आती है। ट्रेलहॉक की उच्च मांग, जो लॉन्च के दो महीनों में बिक गई थी, जीप कंपास रेंज के लिए उत्साह का सबूत है और हम नाइट ईगल के लिए इसी तरह के उत्साह को देखने की उम्मीद करते हैं।" 

Jeep Compass Night Eagle Price in India Jeep India launches Night Eagle trim for Jeep Compass range in India jeep compass night eagle edition features specifications interior
Jeep Compass Night Eagle Edition SUV - फोटो : Jeep India
लुक और डिजाइन
Jeep Compass को भारत में पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। बाजार में इस सेगमेंट में कई नई कारों की एंट्री और उनसे मिलने वाले कड़े मुकाबले को देखते हुए Night Eagle ट्रिम को आकर्षक विजुअल अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ग्रिल, ग्रिल रिंग को ग्लॉस-ब्लैक फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में 18-इंच अलॉय व्हील्स, टू-टोन कलर स्कीम और रूफ रेल दिए गए हैं। कार के इंटीरियर की बात करें तो , कंपास ईगल ट्रिम में एक ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है और इसे अपमार्केट लुक देने के लिए डैशबोर्ड पर पियानो-ब्लैक फिनिश, लाइट टंगस्टन स्टिचिंग के साथ ब्लैक क्लॉथ / विनाइल सीट्स और डोर ट्रिम के लिए ब्लैक विनाइल इंसर्ट दिया गया है।

इंजन ऑप्शन
जीप कंपास नाइट ईगल, दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराई गई है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 2.0-लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

शानदार फीचर्स
Jeep Compass एसयूवी के इस ऑल-ब्लैक ट्रिम में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इनके अलावा Jeep Compass Night Eagle में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल-स्पीड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और यात्रियों के आराम और सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मुकाबला
भारतीय बाजार में जीप कंपास का मुकाबला Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ), Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) और Tata Safari (टाटा सफारी) और MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) के ऊपरी वैरिएंट्स से है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed