फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   is it good to fill full tank petrol in car car refueling in petrol pump

Petrol Pump: क्या गर्मियों में वाहनों में पेट्रोल, डीजल फुल टैंक भरवाना सुरक्षित है? इंडियन ऑयल ने बताई सच्चाई

Thu, 08 Jun 2023 09:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
is it good to fill full tank petrol in car car refueling in petrol pump
Car Refueling - फोटो : iStock
क्या आपकी कार में फ्यूल टैंक में ऊपर तक पेट्रोल भरने से विस्फोट हो सकता है?
विज्ञापन


बहुत सारे लोगों ने व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर इस तरह के मनगढ़ंत दावों के संदेश मिलने का दावा किया। इस तरह के मैसेज न सिर्फ गलत जानकारी फैलाते हैं बल्कि डर की भावना भी पैदा करते हैं।

वायरल संदेशों ने लोगों से 'केवल आधा टैंक भरने और हवा के लिए जगह छोड़ने' की अपील की है। 

ऐसे संदेश में दावा किया गया है, "तापमान में बढ़ोतरी के कारण कृपया टैंक की अधिकतम सीमा तक पेट्रोल न भरें, इससे ईंधन टैंक में विस्फोट हो जाएगा। यदि आप पेट्रोल ले रहे हैं, तो आधा टैंक भरें और बाकी को हवा के लिए छोड़ दें।"
विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने हाल ही में ट्विटर पर इन दावों का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया।

देश के सबसे बड़े तेल रिफाइनर और रिटेलर IOC ने एक बयान में कहा, "ऑटोमोबाइल निर्माता अपने वाहनों को परफॉर्मेंस की जरूरतों, दावों और परिवेश की स्थितियों के साथ अंतर्निहित सुरक्षा कारकों के साथ डिजाइन करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने ट्वीट में कहा, "पेट्रोल/डीजल वाहनों के लिए ईंधन टैंक में बताई गई अधिकतम मात्रा कोई अपवाद नहीं है। इसलिए सर्दियों या गर्मी के बावजूद, निर्माता द्वारा बताई गई फुल लिमिट (अधिकतम) तक वाहनों में तेल भरना सुरक्षित है।" 



तेल कंपनी ने साफ तौर पर कहा कि सर्दियों या गर्मी की परवाह किए बिना निर्माता द्वारा निर्दिष्ट सीमा (अधिकतम) तक वाहनों में ईंधन भरना पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed