{"_id":"6883a7c2a9bfdb57770d6560","slug":"indian-gp-not-on-list-of-motogp-s-2026-calendar-know-details-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MotoGP: मोटोजीपी 2026 की कैलेंडर से बाहर हुआ भारत, अब वापसी पर संशय","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MotoGP: मोटोजीपी 2026 की कैलेंडर से बाहर हुआ भारत, अब वापसी पर संशय
Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
सार
MotoGP (मोटोजीपी) ने 2026 के लिए अपना अस्थायी कैलेंडर जारी कर दिया है। और इसमें भारतीय ग्रां प्री (Indian GP) को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मोटो जीपी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MotoGP (मोटोजीपी) ने 2026 के लिए अपना अस्थायी कैलेंडर जारी कर दिया है। और इसमें भारतीय ग्रां प्री (Indian GP) को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि यह रेसिंग चैम्पियनशिप पहली बार 2023 में ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर आयोजित की गई थी। हालांकि, इसके बाद यह इवेंट 2024 और 2025 के लिए "ऑपरेशनल कारणों" का हवाला देते हुए टाल दिया गया। अब लग रहा है कि 2026 में भी मोटोजीपी भारत में नहीं लौटेगा।
यह भी पढ़ें - VinFast India: वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में बड़ी एंट्री, 31 जुलाई को होगा प्लांट का उद्घाटन

भारत था सीजन ओपनर का संभावित दावेदार
2026 का मोटोजीपी सीजन 27 फरवरी 2025 से थाईलैंड जीपी के साथ शुरू होगा, उसके बाद ब्राजील, अमेरिका और कतर राउंड होंगे। भारत को अगले सीजन की शुरुआत के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। क्योंकि कतर रेस रमजान के महीने से टकरा रही थी, जिसकी वजह से वहां आयोजन मुश्किल था। फरवरी-मार्च के ठंडे मौसम को भारत के लिए अनुकूल माना गया था, क्योंकि 2023 में सितंबर की तेज गर्मी राइडर्स के लिए परेशानी का कारण बनी थी। हालांकि ट्रैक की गुणवत्ता की राइडर्स ने तारीफ की थी।
अब तक Dorna (मोटोजीपी के प्रमोटर) की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि भारतीय जीपी को कैलेंडर से क्यों हटाया गया है।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को दिखाया आगामी लाइनअप

पहले वादे हुए लेकिन आयोजन नहीं हो पाया
मोटोजीपी के प्रमोटर Dorna (डोरना) ने पहले ऐलान किया था कि भारत 2024 में फिर से कैलेंडर में शामिल होगा, लेकिन बाद में इसे मार्च 2025 तक टाल दिया गया। आयोजकों ने "मौसम संबंधी चिंताओं" को वजह बताया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि भारतीय प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स ने डोरना को समय पर भुगतान नहीं किया था। जवाब में फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स ने कहा था कि 2024 के आम चुनावों की वजह से भुगतान में देरी हुई, जिसकी जानकारी डोरना को पहले से थी।
यह भी पढ़ें - MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें

UP सरकार ने किया नया करार, लेकिन नतीजा अधर में
बावजूद इन अड़चनों के, एक सकारात्मक पहलू यह रहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डोरना के साथ तीन साल का नया समझौता किया। अगस्त 2024 में सरकार ने नया रेस प्रमोटर चुनने के लिए टेंडर निकाला था, लेकिन इसे सितंबर में वापस ले लिया गया। इससे संकेत मिला कि इवेंट को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा
Dorna की आखिरी आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा गया, "ऑपरेशनल परिस्थितियों की वजह से 2025 की शुरुआत में प्रस्तावित इवेंट को आगे बढ़ाना पड़ा है। चूंकि साल के आखिर में कोई तारीख उपलब्ध नहीं है, इसलिए मोटोजीपी भारत में 2026 की शुरुआत में वापसी करेगा। मोटोजीपी और InvestUP (इन्वेस्ट यूपी) मिलकर एक वर्ल्ड-क्लास इवेंट लाने के लिए काम कर रहे हैं। और भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक अहम जगह बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"
यह भी पढ़ें - Vehicle Insurance: कहीं आपकी गाड़ी का बीमा फर्जी तो नहीं? दिल्ली में 80,000 नकली पॉलिसियां पकड़ी गईं

F1 और Formula E की तरह MotoGP भी नहीं जमा पाया रंग
मोटोजीपी का भारत में आना और इतनी जल्दी उसकी वापसी न हो पाना एक दुर्भाग्यपूर्ण दोहराव है। इससे पहले Formula 1 (2011-2013) और Formula E (2023) जैसी इंटरनेशनल रेसिंग इवेंट्स भी भारत में आए, लेकिन वे भी लंबे समय तक नहीं टिक पाए। इन इवेंट्स का मकसद भारत को मोटरस्पोर्ट्स के ग्लोबल नक्शे पर लाना था। लेकिन व्यवस्थागत अड़चनों और प्रबंधन की खामियों ने इन कोशिशों को कमजोर कर दिया।
यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई