{"_id":"6819b707c277a9582d0c690f","slug":"india-yamaha-motor-launches-2025-aerox-155-version-s-model-maxi-sports-scooter-know-price-features-specs-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2025 Yamaha Aerox 155: यामाहा ने लॉन्च किया 2025 एरोक्स 155, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Yamaha Aerox 155: यामाहा ने लॉन्च किया 2025 एरोक्स 155, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
Tue, 06 May 2025 12:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 12:45 PM IST
सार
India Yamaha Motor Pvt. Ltd. (इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड) ने अपने प्रमुख ब्रांड अभियान "द कॉल ऑफ द ब्लू" के तहत अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर AEROX 155 Version S का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
2025 Yamaha Aerox 155
- फोटो : Yamaha
विस्तार
India Yamaha Motor Pvt. Ltd. (इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड) ने अपने प्रमुख ब्रांड अभियान "द कॉल ऑफ द ब्लू" के तहत अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर AEROX 155 Version S का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह नया संस्करण दो आकर्षक रंगों - रेसिंग ब्लू और ऑल न्यू आइस फ्लुओ वर्मिलियन में उपलब्ध होगा। स्कूटर को नए ग्राफिक्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो शहरी युवा वर्ग की जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए रंगों में स्टाइलिश लुक
2025 Aerox 155 Version S को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें फ्रेश ग्राफिकल अपग्रेड्स किए गए हैं। रेसिंग ब्लू वर्जन में जहां नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, वहीं आइस फ्लुओ वर्मिलियन एक नया शेड है जो यामाहा के परफॉर्मेंस ओरिएंटेड ब्रांड इमेज को दर्शाता है। इसके अलावा, मेटैलिक ब्लैक कलर वैरिएंट भी स्टैंडर्ड वर्जन में पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
यह भी पढ़ें - Traffic Violations: सावधान! जल्द ही बार-बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस, जानें डिटेल्स

बेहतर परफॉर्मेंस फीचर्स
नई Aerox 155 रेंज अब OBD-2B मानकों के अनुरूप है। इसके साथ ही स्कूटर में यामाहा का स्मार्ट की (चाबी) सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और मोटरसाइकिल-टाइप ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स इसे शहर और हाइवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Jeep Wrangler Willys 41 Edition: जीप विलीस 41 स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, बिकेगी सिर्फ 30 यूनिट, जानें क्या है खास

इंजन पावर और तकनीकी खूबियां
Aerox 155 में दिया गया है 155cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन है। यह इंजन 8000 rpm पर 15.0 PS की पावर और 6500 rpm पर 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हाई परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।
यह भी पढ़ें - Bharat Mobility Global Expo: अब हर दो साल में होगा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो, अगला आयोजन फरवरी 2027 में

कीमत और उपलब्धता
नया Aerox 155 Version S अब करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से कुछ ज्यादा की कीमत पर उपलब्ध है। यह कीमत दोनों रंगों (रेसिंग ब्लू और आइस फ्लुओ वर्मिलियन) के लिए लागू है। वहीं स्टैंडर्ड वैरिएंट में मेटैलिक ब्लैक करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध रहेगा। ये मॉडल सिर्फ यामाहा के ब्लू स्क्वेयर शोरूम्स पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इन नए अपडेट्स के साथ यामाहा का मकसद उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बेहतर ब्रांड अनुभव देना है। साथ ही भारतीय बाजार में मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर चाहते हैं कि वर्षों तक चलती रहे आपकी कार, तो अपनाएं ये काम की टिप्स
यह भी पढ़ें - Fake Helmets: नकली हेलमेट पहनना पड़ेगा भारी, अब चालान ही नहीं, होगी एफआईआर भी