फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India's Auto Retail Sales Jump 13% April Driven Strong Rural Demand: Fada

FADA: ग्रामीण क्षेत्रों की मांग और शादी सीजन का दिखा असर, अप्रैल 2026 ऑटो बिक्री में हुई उछाल, जानें आंकड़े

Tue, 05 May 2026 01:35 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 05 May 2026 01:35 PM IST
सार

FADA Sales Report India: भारतीय ऑटो रिटेल इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2026-27 की शानदार शुरुआत की है। अप्रैल में लाखों यूनिट्स की बिक्री के साथ बाजार में कई प्रतिशत की वार्षिक बढ़ाेतरी दर्ज की है। फाडा के अनुसार, यह अब तक के किसी भी अप्रैल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जानिए फाडा की रिपोर्ट इस बढ़ोतरी की वजह क्या बता रही है?
 

विज्ञापन
India's Auto Retail Sales Jump 13% April Driven Strong Rural Demand: Fada
फाडा ऑटो सेल्स रिपोर्ट - फोटो : freepik and fada.in

विस्तार

Auto Retail Sales April 2026: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश की कुल ऑटो रिटेल बिक्री 12.94% बढ़कर 26.11 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। यह किसी भी अप्रैल का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है, जो इंडस्ट्री की मजबूत रिकवरी और मांग को दर्शाता है। इस रफ्तार के पीछे की बड़ी ताकत ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग को माना जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार इस ग्रोथ के पीछे बेहतर कृषि आय, शादी के सीजन की खरीदारी और जीएसटी 2.0 के बाद वाहनों की बढ़ती किफायती कीमतें हैं। खासतौर पर गांवों और छोटे शहरों में पर्सनल मोबिलिटी की जरूरत अब तेजी से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


सेगमेंटवार जानें कैसा रहा प्रदर्शन

अप्रैल 2026 में कुल 26,11,317 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2025 से 323365 यूनिट ज्यादा है। अप्रैल 2025 में कुल 22,87,952 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। इसमें ट्रैक्टर सेगमेंट ने 23.22% की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की, जबकि टू-व्हीलर सेगमेंट 19.16 लाख यूनिट्स के साथ लीडर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • टू-व्हीलर वाहन: अगर दो-पहिया वाहनों की बात करें तो इस बार 13.01% की बढ़त के साथ 19.16 लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया है। जो अब तक के अप्रैल का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।
  • पैसेंजर वाहन:  इस सेगमेंट में भी शानदार वृद्धि हुई है। आंकड़ो के अनुसार इस बार पैसेंजर वाहन बिक्री 12.21% बढ़कर 4.07 लाख यूनिट रही।
  • कमर्शियल वाहन:  कमर्शियल वाहन की बात करें, तो इसमें भी शानदार बढ़त दर्ज की गई है। जो 15.02% है। वहीं, थ्री-व्हीलर सेगमेंट में इसकी 7.19% की ग्रोथ देखी गई।

ट्रैक्टर सेगमेंट में सबसे तेज उछाल
रिपोर्ट कहती है कि इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ट्रैक्टर सेगमेंट में देखने को मिली, यहां 23.22% बिक्री दर्ज की गई। इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अगर शहरी क्षेत्र की बात करें तो यहां भी बिक्री में बढ़त हुई है। पैसेंजर वाहनों में ग्रामीण क्षेत्र में 20.40%, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह वृद्धि 7.11% रही।


टू-व्हीलर में भी जबरदस्त ग्रोथ
टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में अच्छी ग्रोथ देखी गई। मजबूत रबी फसल, शादी का सीजन और बेहतर फाइनेंस विकल्प इस बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख कारण रहे। वहीं अगर सेगमेंट की स्थिति की बात करें तो इलेक्ट्रिक वाहनों में थ्री-व्हीलर सेगमेंट आगे रहा, जहां ईवी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई। पैसेंजर वाहनों में यह करीब 5.77% रही। हालांकि टू-व्हीलर ईवी  सेगमेंट में मार्च के मुकाबले हल्की गिरावट देखी गई।

टेबल के माध्यम से समझें ( तुलना अप्रैल 2026 से अप्रैल 2025 की)
कैटेगरी अप्रैल 2026  अप्रैल 2025  वार्षिक वृद्धि 
पैसेंजर वाहन (PV) 4,07,355 3,63,028 12.21%
टू-व्हीलर (2W) 19,16,258 16,95,638 13.01%
कमर्शियल वाहन (CV) 99,339 86,364 15.02%
थ्री-व्हीलर (3W) 1,06,908 99,741 7.19%
ट्रैक्टर (Tractor) 75,109 60,956 23.22%
कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (CE) 6,348 6,494 -2.25%
अन्य  43 65 -33.85%

डीलर्स की उम्मीद
इस बढ़त को देखते हुए आगे के महीनों के लिए डीलर्स की काफी उम्मीदें बढ़ रही हैं। फाडा के वाइस प्रेसिडेंट साई गिरिधर का कहना है कि मई का आउटलुक सतर्क आशावाद के साथ है। लगभग 55 प्रतिशत डीलर्स को मई महीने में ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन 45 प्रतिशत को अभी भी बढ़ती गर्मी, ईंधन की कीमत और सप्लाई चुनौतियों की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed