फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Increased GST cess on mid-sized, luxury and SUV cars Applied from Monday

बढ़ा हुआ GST सेस आज से लागू, इन कारों को खरीदना होगा महंगा

Mon, 11 Sep 2017 11:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 11 Sep 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Increased GST cess on mid-sized, luxury and SUV cars Applied from Monday
जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को सेस बढ़ाने का फैसला किया था।
लग्जरी, एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल) और मिड साइज कारों पर बढ़ा हुआ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सेस सोमवार से लागू हो गया है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि जीएसटी की बढ़ी हुई दर के बारे में नोटिफिकेशन 11 सितंबर को जारी किया जाएगा और उसी रात 12 बजे से यह दर प्रभावी हो जाएगी। जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को सेस बढ़ाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: Harley-Davidson ने 2.5 लाख तक घटाई अपनी बाइकों की कीमत, जानिए अब कितने में मिलेंगी
विज्ञापन


मिड साइज कारों पर 2 फीसदी सेस बढ़ाया गया था,जिसके साथ ही इन कारों पर अब कुल जीएसटी 45 फीसदी हो गया है। लग्जरी कारों पर 5 फीसदी सेस बढ़ाया गया था, जिसके बाद इन पर जीएसटी 48 फीसदी हो गया है। वहीं एसयूवी पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी से जीएसटी 50 फीसदी हो गया है। हालांकि छोटी कारों (पेट्रोल और डीजल), हाइब्रिड कारों और 13 सीट वाले वाहनों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारों की कीमत में होगा इजाफा

Increased GST cess on mid-sized, luxury and SUV cars Applied from Monday
मिड साइज कारों पर 2 फीसदी सेस बढ़ाया गया
मिड साइज कारों की बात करें तो होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज पेट्रोल, हाल ही में आई ह्युंडई वर्ना पर सेस 2% बढ़ जाएगा।
इसी तरह लग्जरी लग्जरी कारों की बात करें तो बीएमडब्लू की 3, 5 व 7 सीरीज, ऑडी की ए3, ए4, ए6, ए8 के साथ मर्सिडीज की सी क्लास, ई क्लास, एस क्लास पर 5% का इजाफा होगा। 
एसयूवी सेक्शन में महिंद्रा एंड महिंद्र की स्कॉर्पियो व XUV500, रेनो डस्टर, टोयोटा फॉर्चूनर, लैड रोवर डिस्कवरी, ऑडी की क्यू3, क्यू5, क्यू7, बीएमडब्लू की एक्स3, एक्स5, मर्सिडीज की जीएलए, जीएलसी और जीएलएस पर टैक्स 7% बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed