फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   increase resale value of car in monsoon there are five tips

Car Tips: मानसून के दौरान बेचना चाहते हैं कार, तो इन पांच टिप्स को अपनाकर बढ़ जाएगी गाड़ी की रिसेल कीमत

Thu, 08 Aug 2024 07:56 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

अगर आप बरसात के दौरान अपनी कार बेचने की तैयारी कर रहे हैं। अगर हां तो इस खबर में जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि कार को बेचने पर ज्यादा से ज्यादा कीमत हासिल की जा सकें। 

विज्ञापन
increase resale value of car in monsoon there are five tips
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में फिलहाल मानसून का मौसम चल रहा है। इस दौरान अधिकतर राज्यों में बारिश का सिलसिला चलता है। अगर इस सीजन में आप अपनी पुरानी कार बेचने की सोच रहे हैं तो आप एकदम सही आर्टिकल पर आए हैं। दरअसल, बेहद ही कम लोगों को इसकी जानकारी होती है कि बारिश के दौरान अपनी कार को किस तरह से बेहतर करें, ताकि कार को बेचने पर ज्यादा से ज्यादा दाम मिले। इस खबर में आपको कुछ ऐसी टिप्स की जानकारी मिलेगी, जिनके जरिए गाड़ी की कीमत बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन

कार का बाहरी लुक

इंजन को कार का दिल कहते हैं, मगर कार को बेचने पर अगर अधिक कीमत चाहिए तो इसके लिए कार का बाहरी लुक भी अच्छा और आकर्षक होना चाहिए। इसके लिए ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है, बस आपको टेफ्लोन कोटिंग या फिर पीपीएफ यानी पेंट प्रोटेक्शन फिल्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीपीएफ के जरिए कार के पेंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। ऐसे में कीमत में भी इजाफा संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी की अच्छी सर्विस करवाएं

बारिश के दौरान पुरानी कार बेचकर अच्छी कीमत वसूल करना चाहते हैं तो कार एसी पर खास ध्यान देना होगा। कार का एसी सिर्फ गर्मी में नहीं बल्कि बरसात के दौरान भी अच्छी कंडीशन में होना चाहिए, मतलब एसी की कूलिंग बेहतर होनी चाहिए। दरअसल, मानसून के मौसम में अक्सर चिपचिपी गर्मी हो जाती है, ऐसे में कार का एसी काफी काम आ सकता है। अगर आप इस मौसम में कार की ज्यादा कीमत चाहते हैं तो एसी की अच्छी सर्विस करवाएं।

विज्ञापन

बैटरी की कंडीशन रखें सही

बरसात के दौरान कार बेचने से पहले गाड़ी की बैटरी का सही कंडीशन में होना काफी जरूरी है। अगर कार की बैटरी खराब है या फिर काफी पुरानी हो गई है तो कार का अच्छा दाम लेने के लिए बैटरी बदल सकते हैं। ऐसा करने से कार की रिसेल कीमत में इजाफा हो जाएगा। 

कार के ब्रेक अहम

इसके साथ कार के ब्रेक हमेशा से ही अहम रहते हैं, अगर आप कार की अच्छी कीमत चाहते हैं तो ब्रेक पैडल या फिर ब्रेक शू में किसी भी तरह की दिक्कत को ठीक करवाके गाड़ी की कीमत बढ़ाई जा सकती है। 

टायरों का रखें खास ध्यान

मौसम चाहे कोई भी हो, गर्मी हो या मानसून, मगर गाड़ी के टायरों की स्थिति हमेशा बेहतर होनी चाहिए। अगर कार के टायरों की कंडीशन अच्छी है तो फिर पुरानी कार का भी बढ़िया दाम मिल सकता है। पुरानी कार बेचकर अच्छी कीमत लेना चाहते हैं तो कार के किसी खराब टायर को बदल सकते हैं। ऐसा करने से कार का लुक भी पहले से बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही व्हील अलाइनमेंट और टायरों के संतुलन का भी ध्यान रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed