फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to travel safely on a two-wheeler in fog, then you should keep these things in mind

Bike Driving In Fog: कोहरे में दो पहिया वाहन से करना है सुरक्षित सफर, तो रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Fri, 29 Dec 2023 09:38 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 29 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से दो पहिया वाहन को चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to travel safely on a two-wheeler in fog, then you should keep these things in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम होने से वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। तो हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर दो पहिया वाहन चलाते हुए सुरक्षित रहा जा सकता है।

विज्ञापन


लो बीम पर चलाएं बाइक
सर्दियों के मौसम में जब धुंध हो तो कभी-भी वाहन को हाई बीम पर नहीं चलाना चाहिए। हाई बीम पर वाहन चलाने से लाइट धुंध में गायब हो जाती है जिससे सड़क पर विजिबिलिटी खत्म हो जाती है। सामने से आ रहे वाहन को भी आपकी मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती। इसलिए हमेशा लो बीम पर वाहन को चलाना बेहतर होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


खास टेप का करें उपयोग
बाइक में कार की तरह दो बैक लाइट नहीं होती। बाइक या स्कूटर की टेल लाइट भी सिंगल और छोटी होती है। जिससे धुंध के समय उसे दूर से देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में बाइक या स्कूटर के पीछे रिफलैक्टिव टेप का उपयोग करें। इससे धुंध के दौरान पीछे से आ रहे वाहन की लाइट पड़ेगी तो वह चमकने लगता है जिससे आपकी मौजूदगी का अंदाजा हो जाता है और आप सुरक्षित रह पाते हैं। बाइक या स्कूटर पर लगाने के साथ ही आजकल बाजार में ऐसी जैकेट्स भी मिलती हैं जो लाइट पड़ने पर चमकती हैं। सर्दियों में ऐसी जैकेट, जूते का भी उपयोग किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

रखें सुरक्षित दूरी
कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण अन्य वाहनों को देखते हुए दो पहिया वाहन चलाने में परेशानी होती है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि अपने आस-पास चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। इस तरह कार चलाने से आप किसी भी हादसे से सुरक्षित रह पाएंगे और अन्य वाहनों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

कम रखें स्पीड
कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे दो पहिया वाहन को सामान्य स्पीड में भी चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोहरे में दो पहिया वाहन चलाते हुए हमेशा स्पीड का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से जरुरत के समय ब्रेक लगाने में भी समय लगेगा और इस बीच हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed