{"_id":"65409baa7e603b06b901140f","slug":"if-you-want-to-protect-the-electric-car-battery-from-damage-then-how-to-charge-it-know-everything-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Car Tips: इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को नुकसान से है बचाना, तो किस तरह करें चार्ज, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car Tips: इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को नुकसान से है बचाना, तो किस तरह करें चार्ज, जानें सबकुछ
Wed, 01 Nov 2023 08:36 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:36 AM IST
सार
अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करते हैं। तो किस तरह से कार की बैटरी को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार चलाना काफी सस्ता पड़ता है। साथ ही इससे प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकता है। लेकिन अनजाने में हम इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में किस तरह से चार्ज करके बैटरी को बचाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
बढ़ रहा है उपयोग
देशभर में इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से भी कई विकल्पों को बाजार में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इलेक्ट्रिक कार बाजार में कई महंगी कारों के साथ ही अब कम कीमत वाली कारों को भी पेश किया जा रहा है। जिनमें बेहतर रेंज ऑफर की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
बैटरी को हो रहा नुकसान
कम जानकारी और लापरवाही के कारण ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार को चार्ज करने के तरीके के कारण बैटरी को लंबे समय में नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर बैटरी को नुकसान से बचाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
ना करें यह काम
कभी भी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कभी भी बैटरी को पूरी तरह से उपयोग भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों ही स्थितियों में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को बड़ा नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
फास्ट चार्जर से नुकसान
अक्सर लोग अपनी इलेक्ट्रिक कार को फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं। इस तरह से चार्ज करने पर भले ही बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। लेकिन इससे लंबे समय में बैटरी को बड़ा नुकसान होता है। साथ ही फास्ट चार्जर से चार्ज करने के कारण बैटरी में हीटिंग की परेशानी भी आ जाती है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
सफर के तुरंत बाद ना करें चार्ज
अक्सर सफर के बाद घर आकर लोग अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने लगते हैं। ऐसे चार्ज करने के कारण भी बैटरी पर लंबे समय में खराब असर होता है। कार चलने के समय बैटरी के उपयोग के कारण बैटरी का तापमान भी बढ़ जाता है। अगर आप बैटरी को कुछ समय बाद चार्ज करते हैं तो बैटरी का तापमान कम हो जाता है और आसानी से नुकसान को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
असली पार्ट का उपयोग करें
इलेक्ट्रिक कार में नकली पार्ट और चार्जर का उपयोग करने से भी बैटरी को बड़ा नुकसान होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि जब भी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करें तो हमेशा ही कंपनी की ओर से दिए गए चार्जर से चार्ज करें। अगर कार को कहीं बाहर चार्ज करना है तो असली चार्जर से चार्ज करने से बैटरी को नुकसान से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल