फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep your old car like a new one, then what methods should you adopt? Know the details

Car Care Tips: पुरानी कार को नई की तरह रखने का है मन, तो किन तरीकों को अपनाएं, जानें डिटेल

Sat, 23 Dec 2023 09:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 23 Dec 2023 09:39 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी पुरानी कार को नई कार की तरह रखना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए ऐसा आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep your old car like a new one, then what methods should you adopt? Know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर कार के साथ थोड़ी लापरवाही बरतने से कार का पेंट भी समय के साथ हल्का होने लगता है। जिससे कम समय में ही कार ज्यादा पुरानी लगने लगती है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए कार के पेंट की चमक बरकरार रखते हुए कार को नया जैसा रखा जा सकता है।

विज्ञापन


पेंट होने लगता है हल्का
समय के साथ ही कार का पेंट भी पीला या हल्का होने लगता है। धीरे-धीरे चमक खोने और निशान पड़ने के कारण कार समय से पहले ही पुरानी लगने लगती है। अक्सर ऐसा कुछ लापरवाहियों के कारण होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार धोते हुए रखें ध्यान
कार के पेंट की चमक को बरकरार रखने के लिए कार को समय-समय पर धोना भी जरूरी होता है। लेकिन अगर कार को धोते हुए कपड़े धोने वाले साबुन या वॉशिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है। तो यह कार के पेंट के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए कार को हमेशा अच्छे कार वॉश से ही साफ करना चाहिए।


यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

सूरज की रोशनी से नुकसान
अक्सर लोग अपनी कार को सूरज की सीधी रोशनी में खड़ा कर देते हैं। लंबे समय तक सूरज की सीधी रोशनी में कार खड़ा होने से भी पेंट खराब होने लगता है। कोशिश करें कि कार को पेड़ के नीचे या फिर ऐसी जगह पार्क करना चाहिए जहां पर सीधी धूप कम आए। इससे कार ठंडी भी रहेगी और पेंट भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

करवाएं रबिंग
कार के पेंट की चमक को बरकरार रखने के लिए रबिंग करना भी एक विकल्प है। लेकिन अगर ऐसा कम समय में किया जाता है तो नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम छह महीने या इसके बाद एक साल के बीच एक बार कार की रबिंग करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed