फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep the car for a long time, then do not ignore these four things, know everything

Car Tips: लंबे समय तक रखनी है कार, तो भूलकर भी इन चार चीजों को न करें अनदेखा, जानें सबकुछ

Thu, 25 Jan 2024 08:47 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 25 Jan 2024 08:47 AM IST
सार

अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक अपने पास रखना चाहते हैं। तो किन बातों को अनदेखा करने से नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep the car for a long time, then do not ignore these four things, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में ज्यादातर लोग अपनी कार को लंबे समय तक उपयोग में लाते हैं। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कार की उम्र कम होने लगती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय तक उपयोग करना चाहते हैं, तो किन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

विज्ञापन

 

जब दिखे ज्यादा धुआं

पेट्रोल या डीजल दोनों ही तरह की कारों में अगर सामान्य से ज्यादा धुआं दिखाई देने लगे तो इंजन में परेशानी का खतरा होता है। पेट्रोल कार में सामान्यत: नीले और डीजल कार में काले रंग का धुआं जब निकलता है तो इंजन में बड़ी खराबी की ओर संकेत करता है।

विज्ञापन

 

टाइमिंग बेल्ट का रखें ध्यान

इंजन को चलाने के लिए टाइमिंग बेल्ट काफी जरूरी होती है। अगर इसमें खराबी आ जाती है तो इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बेल्ट के कारण ही क्रैंकशॉफ्ट और कैमशॉफ्ट रोटेशन के बीच समानता बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंजन ऑयल बदलें

कार के इंजन को लंबे समय तक सही रखने के लिए समय पर इंजन ऑयल का बदलना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर इंजन में ऑयल का स्तर कम होने लगता है और पार्ट्स समय से पहले घिसने लगते हैं। कई बार ऐसा होने के कारण इंजन खराब भी हो जाता है और फिर समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ते हैं।

 

टायर का ध्यान

कार को चलाने के लिए इंजन का सही होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी कार के टायर्स का भी सही होना है। अगर कार के टायर खराब होंगे तो कार के सस्पेंशन, स्टीयरिंग में तो परेशानी होगी ही। साथ ही समय पर ब्रेक न लगना, कार स्किड करने जैसे खतरे भी आ सकते हैं। जिससे कार के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसलिए टायर्स का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed