फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the life of brakes in the car, then definitely adopt these measures

Car Care Tips: कार में ब्रेक की उम्र को है बढ़ाना, तो इन उपायों को जरूर अपनाना, बच जाएंगे हजारों रुपये

Sat, 09 Dec 2023 02:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 09 Dec 2023 02:45 PM IST
सार

कार में ब्रेक के जल्दी खराब होने से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन किन तरीकों से ब्रेक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the life of brakes in the car, then definitely adopt these measures
car brake

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जिनमें से कुछ हादसों में ब्रेक का ना लगना बड़ा कारण होता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी कार के ब्रेक की उम्र को आसानी से बढ़ा सकते हैं, साथ ही अतिरिक्त खर्च को कम भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ब्रेक को रखें ठंडा
जब कार में ब्रेक का उपयोग लगातार किया जाता है, तो ब्रेक का तापमान बढ़ने लगता है। जिससे ब्रेक जल्दी घिसने लगते हैं और कई बार ब्रेक फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रेक को ठंडा रखें। अगर ब्रेक का बार-बार उपयोग किया जा रहा है तो कुछ समय के लिए कार को रोकना बेहतर होता है। इससे ब्रेक को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


रखें सुरक्षित दूरी
जब भी कार से सफर करें तो हमेशा अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आप हादसे से सुरक्षित रह सकते हैं। बल्कि ऐसा करने से आपको ब्रेक का कम उपयोग करने की जरुरत पड़ती है। ब्रेक के कम उपयोग से उनकी उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

रखें दूर तक नजर
सफर के दौरान अगर आप अपनी कार चलाने के साथ ही दूर तक नजर रखते हैं और सतर्क रहते हैं तो भी आपको कार में ब्रेक लगाने की जरुरत काफी कम होती है। इससे आप हादसे से सुरक्षित रहने के साथ ही ब्रेक की उम्र को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

गियर का इस तरह करें उपयोग
कार को रोकने के लिए सिर्फ ब्रेक का उपयोग करना ही काफी नहीं होता। बल्कि समझदारी से ब्रेक का कम उपयोग करके भी कार को रोका जा सकता है। अगर कार में आप गियर को धीरे-धीरे कम करते हैं तो कार की स्पीड भी कम होने लगती है और कम स्पीड में हल्के ब्रेक लगाकर भी कार को रोका जा सकता है। इससे ब्रेक भी कम घिसते हैं और टायर के साथ ब्रेक की उम्र भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed