फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you travel long by car then keep this small machine, it will come in handy in trouble, know the details

Car Care Tips: कार से करते हैं लंबी यात्रा, तो रखें यह छोटी मशीन, परेशानी में आएगी काम, जानें डिटेल

Sun, 01 Oct 2023 01:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 01 Oct 2023 01:50 PM IST
सार

कुछ लोग अक्सर अपनी कार से लंबी यात्रा करते हैं। कई बार टायर में हवा कम होने या पंचर होने पर परेशानी भी हो जाती है। ऐसे में किस मशीन को साथ रखने से परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you travel long by car then keep this small machine, it will come in handy in trouble, know the details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप अपनी कार से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं। और बीच रास्ते में कार के टायर्स की हवा कम हो या टायर पंचर हो जाए तो आपकी परेशानी कितनी बढ़ सकती है। हम इस खबर में आपको ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जिससे लंबे सफर में ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


रखें टायर इन्फ्लेटर
टायर में हवा भरने वाली मशीन को टायर इन्फ्लेटर कहा जाता है। ये छोटी सी मशीन बेहद काम की होती है। जरूरत पड़ने पर आप अपनी कार के टायरों में आसानी से हवा भर सकते हैं और इस मशीन को साथ रखने के बाद आपको कभी पेट्रोल पंप या फिर पंचर लगाने वाली दुकान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह मिलती है पावर
आजकल ऐसे टायर इन्फ्लेटर बाजार में आते हैं जिन्हें कार में मौजूद सिगरेट वाले सॉकेट से चलाया जा सकता है। इन टायर इन्फ्लेटर्स को चलाने के लिए 12 वाट की बिजली की जरूरत होती है जो कार के सिगरेट वाले सॉकेट से मिल जाती है। इनके साथ लंबी तार भी आती है जिससे ये आसानी से कार के अंदर सॉकेट से कनेक्ट हो जाते हैं और टायरों में आसानी से हवा भरी जा सकती है। टायर में हवा भरने के लिए ऐसे टायर इन्फ्लेटर तीन से पांच मिनट का समय लेते हैं।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

कितनी है कीमत
कई कार निर्माता अपनी कारों के साथ टायर इन्फ्लेटर देती हैं लेकिन अगर आप इन्हें खरीदते हैं तो इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है। बाजार में इनकी कीमत करीब एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इनमें से कई इन्फ्लेटर मेटल से बनाए जाते हैं जिस कारण इनकी लाइफ भी ज्यादा होती है और कुछ इन्फ्लेटर में एलईडी लाइट, डिस्प्ले मिलते हैं जिससे हवा भरने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed