{"_id":"65881e8e1a000bcc840cc1bc","slug":"if-you-are-considering-buying-an-electric-scooter-keep-these-things-in-mind-in-the-showroom-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Scooter Tips: कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर विचार, तो शोरूम में रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooter Tips: कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर विचार, तो शोरूम में रखें इन बातों का ध्यान
Sun, 24 Dec 2023 05:59 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान शोरूम में रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर से सफर करने का विचार कर रहे हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं। जिनको शोरूम में ध्यान रखने पर आप बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
जरुरत समझें
अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी जरुरत को समझना चाहिए। अगर आप पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं, तो सभी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
कैसे हों फीचर्स
शोरूम पर कई तरह के विकल्प मिलते हैं। ऐसे में आप स्कूटर के फीचर्स की पूरी जानकारी लें। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में पेट्रोल स्कूटर्स के मुकाबले काफी ज्यादा फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें स्पीड लॉकिंग सिस्टम, एप कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड इंडीकेटर, ई-एबीएस, डिस्क ब्रेक्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर आते हैं। इसके अलावा गाड़ी की परफॉर्मेंस के साथ, राइडिंग पैटर्न, ट्रिप इंफॉरमेंशन, चार्जिंग परसेंटेज, जियो फेंसिंग और जीपीएस जैसे फीचर भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी है रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर में रेंज की जानकारी भी शोरूम में जरूर लेनी चाहिए। यह रेंज 60 किमी से लेकर 150 किमी तक हो सकती है। वहीं कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में स्पोर्ट मोड, इको मोड होते है, हर मोड में परफॉरमेंस का अंतर होता है। वहीं उसका पिकअप भी चेक करें। इलेक्ट्रिक वाहनों में आने वाली मोटर्स जल्दी टॉर्क पकड़ती है, जिससे व्हीकल जल्दी पिकअप पकड़ता है। इसके अलावा कई कंपनियां रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर देती हैं, इससे बैटरी के चार्ज और डिस्चार्ज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वाहन की एफिशिएंसी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
बैटरी और चार्जिंग की भी लें जानकारी
शोरूम पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी बैटरी और चार्जिंग में लगने वाले समय की जानकारी भी लेनी चाहिए। इस तरह से आप अनुमान लगा पाएंगे कि जिस स्कूटर को आप खरीदने का मन बना रहे हैं, उसे चार्ज करने में कितना समय लगता है। आमतौर पर फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज होने में 30 से 40 मिनट का वक्त लेती है। जबकि आम चार्जिंग पर पांच घंटे लगते हैं। साथ ही खरीदने से पहले देख लें कि क्या बैटरी को पोर्ट किया जा सकता है। साथ ही बैटरी पर वारंटी की जानकारी भी लें।
यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
कीमत भी है जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना कई बार सामान्य स्कूटर के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है। ऐसे में आपका बजट भी बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि शोरूम पर अपने लिए बेहतर डील मांगे। इसके अलावा एक से ज्यादा शोरूम पर भी जाकर बेहतरीन डील के साथ स्कूटर खरीदा जा सकता है।