फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If these problems start appearing in the car, then it would be wise to change the vehicle soon, know details

Car Care Tips: कार में आने लगे ये परेशानियां, तो गाड़ी को जल्द बदलने में होगी समझदारी, जानें डिटेल

Wed, 29 Nov 2023 11:27 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 29 Nov 2023 11:27 AM IST
सार

अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण कारों में कुछ परेशानियां आने लगती हैं। अगर आपकी कार में भी कुछ ऐसी परेशानियां आ रही हैं, तो इसकी जानकारी किस तरह ली जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If these problems start appearing in the car, then it would be wise to change the vehicle soon, know details
पुरानी कार ऐसे बेचें - फोटो : social

विस्तार

लंबे समय तक कार चलाने और उसके रखरखाव में होने वाली लापरवाही के कारण कार में कुछ परेशानियां आ जाती हैं। अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो यह बढ़ने लगती हैं और समय और खर्च दोनों बढ़ते हैं। ऐसे में कब कार को बदला जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


इंजन में परेशानी आना
अगर आपकी कार के इंजन में लगातार खराबी आ रही है। जैसे कि कभी इंजन ओवरहीट हो जाता है, तो कभी पिकअप नहीं लेता। या फिर इंजन ऑयल काफी जल्दी खराब या खत्म हो रहा हो तो कार में काफी जल्दी बड़ा खर्चा आ सकता है। जिसमें आपको काफी परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की खपत का बढ़ना
अगर कार में अचानक ईंधन की खपत काफी तेजी से बढ़ जाए तो भी सतर्क हो जाना चाहिए। लंबे समय तक लापरवाही के कारण इंजन के अंदरूनी पार्ट्स तेजी से घिसते हैं साथ ही कार को ज्यादा क्षमता के साथ काम करने के कारण ईंधन की खपत भी बढ़ने लगती है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कार में जंग लगना
अगर लंबे समय तक कार की बाडी पर पानी जमा रहे तो इससे जंग लगने का खतरा भी बढ़ने लगता है। एक बार किसी हिस्से पर जंग लग जाए तो फिर धीरे-धीरे यह बढ़ने लगती है और इससे कार की बॉडी कमजोर होने लगती है। अगर समय पर इसे ना रोका जाए तो फिर हादसा होने पर खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

इलेक्ट्रिकल परेशानी आना
कई बार कार में इलेक्ट्रिकल परेशानियां भी आने लगती हैं। ऐसे में कई बार कार की लाइट्स अंधेरे में काम नहीं करतीं या फिर काफी कम रोशनी देती हैं। वहीं कई बार कार का म्यूजिक सिस्टम और अन्य फीचर्स भी सही तरह से काम नहीं करते। ऐसे में इसे ठीक करवाना थोड़ा महंगा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed