फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If the bike stops in the middle of the journey then these three reasons happen, know details

Bike Care Tips: सफर के बीच में बंद हो जाए बाइक तो होते हैं ये तीन कारण, जानें परेशानी में आएंगे काम

Tue, 28 Nov 2023 09:35 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 28 Nov 2023 09:35 AM IST
सार

सफर के बीच में अगर आपकी बाइक बंद हो जाए तो बड़ी परेशानी हो जाती है। आमतौर पर इस तरह से बाइक बंद होने के क्या कारण होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If the bike stops in the middle of the journey then these three reasons happen, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में लोग बाइक का उपयोग लंबे सफर के लिए भी करते हैं। ऐसे में अगर सफर के बीच में बाइक बंद हो जाती है तो बड़ी परेशानी भी हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति आ जाए, तो आपको इस बात की जानकारी हो कि आपकी बाइक में क्या समस्या हो सकती है।

विज्ञापन


होता है बाइक का उपयोग
देश में अधिकतर लोग अपनी बाइक का उपयोग शहरों में चलाने के साथ ही एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए भी करते हैं। ऐसे में बाइक को 100 किलोमीटर या कई बार इससे भी ज्यादा दूरी तक चलाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण बाइक में कई परेशानियां हो जाती हैं, जिनमें सफर के बीच बाइक का अचानक बंद होना भी शामिल होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें एयर फिल्टर
अगर आपकी बाइक भी बीच सफर के दौरान अचानक बंद हो जाती है, तो आपको अपनी बाइक का एयर फिल्टर चेक करना काफी जरूरी है। इंजन को चलाने के लिए र्प्याप्त मात्रा में हवा की जरुरत होती है। इंजन को साफ हवा पहुंचाना एयर फिल्टर का काम होता है। अगर धूल मिट्टी के बीच बाइक को ज्यादा चलाया जाता है तो एयर फिल्टर जल्दी चोक हो जाता है। जिससे इंजन को र्प्याप्त मात्रा में हवा पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जिससे बाइक बंद हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

स्पार्क प्लग देखें
बाइक के इंजन तक सही तरह से करंट पहुंचाने के लिए स्पार्क प्लग का उपयोग किया जाता है। अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो इंजन तक करंट जाने में परेशानी होने लगती है। जिससे बाइक बंद हो सकती है। अगर आपकी बाइक भी अचानक बंद हो रही है या फिर उसे स्टार्ट करने में परेशानी हो रही है, तो बाइक के स्पार्क प्लग को चेक करना चाहिए। जरुरत हो तो उसे बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

इंजन ओवरहीट होना
देश में ज्यादातर ऐसी बाइक्स चलन में हैं, जिनमें एयर कूल्ड तकनीक दी जाती है। ऐसी बाइक्स में इंजन का तापमान सामान्य रखने के लिए रेडिएटर और कूलेंट का उपयोग नहीं किया जाता। अगर ऐसी बाइक पर आप लंबी दूरी तय करते हैं, तो कई बार इंजन का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है। ऐसा होने पर भी बाइक अचानक बंद हो सकती है। इसलिए अगर बाइक के इंजन का तापमान सामान्य रखना हो तो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ किलोमीटर के बाद बाइक को रोककर इंजन का तापमान सामान्य होने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed