Bike Tips: मोटरसाइकिल के ब्रेक खराब होने पर अनजाने में भी न करें यह गलती, वरना लग सकती है गंभीर चोट
काफी लोग बाइक से अक्सर अपने-अपने काम पर जाते हैं। अगर किसी दिन बाइक के ब्रेक फेल हो जाएं तो आपको क्या करना है। क्या आप इस बारे में सही जानकारी रखते हैं, अगर नहीं तो इस खबर में जानिए सेफ्टी के लिए क्या करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कार से ज्यादा लोग अपने दफ्तर या काम पर जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक से सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। मगर फिर भी कई बार बाइक में कोई गड़बड़ी हो जाती है, जैसे बाइक के ब्रेक अचानक से काम करना बंद कर देते हैं। इस स्थिति में काफी लोग बाइक रोकने के लिए पैरों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसा करना जिंदगी के लिए जोखिमभरा हो सकता है। साथ ही पैर में गंभीर चोट भी लग सकती है। ऐसे में नीचे जानिए आपको इस कठिन स्थिति में आखिर क्या करना चाहिए।
इंजन ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल
अगर बाइक राइडिंग के दौरान ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया है तो आप इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बाइक के गियर को धीरे-धीरे निचले गियर में लेकर आएं। ऐसा करने से मोटरसाइकिल की रफ्तार कम हो जाएगी। साथ ही धीरे-धीरे बाइक के क्लच को छोड़ें।
रियर ब्रेक का इस्तेमाल
बाइक के ब्रेक खराब होने के बाद बाइक रोकने के लिए रियर ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बाइक का आगे का ब्रेक ही खराब हुआ है तो आप रियर ब्रेक के जरिए बाइक की गति धीमी कर सकते हैं। वहीं, अगर रियर ब्रेक खराब हुआ है तो भूलकर भी आगे वाले ब्रेक का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करने से मोटरसाइकिल फिसल सकती है या फिर हादसा हो सकता है।
न करें यह गलती
बाइक का ब्रेक अगर काम करना बंद हो चुका है तो कोशिश करें कि बाइक को किसी सुरक्षित स्थान पर लेकर जाए, जहां पर ट्रैफिक कम हो, ताकि बाइक गिरने या फिसलने पर नुकसान कम से कम हो। वहीं, बाइक को भूलकर भी किसी ढलान वाली जगह पर न लेकर जाएं, ऐसा करने से बाइक की गति और बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से हादसा हो सकता है।
हैडलाइट और हॉर्न का इस्तेमाल
अगर सारी कोशिशों के बाद भी बाइक के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं तो सड़क पर आसपास के लोगों को सतर्क करने के लिए बाइक की हैडलाइट को फ्लैश करें। साथ ही बार-बार हॉर्न का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही बाइक को किसी मिट्टी या फिर घास वाली जगह पर धीमी रफ्तार के साथ गिराने की कोशिश करें, ताकि नुकसान को कम किया जा सकें।
बाइक की समय पर सर्विस जरूरी
दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनना चाहिए, ताकि किसी भी गंभीर चोट से बचा जा सकें। इसके अलावा बाइक की नियमित तौर पर सर्विस कराते रहें, ताकि ब्रेक के साथ सभी उपकरण सही से काम करें।