फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai verna facelift comes with advance safety features, adas level2 six airbag abs ebd ess

Hyundai Verna 2023: ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट सुरक्षा के मामले में भी है बेहतरीन, जानें कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

Tue, 14 Mar 2023 07:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 14 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

ह्यूंदै की वर्ना फेसलिफ्ट सुरक्षा में भी काफी दमदार सेडान कार होगी। कार में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें कैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hyundai verna facelift comes with advance safety features, adas level2 six airbag abs ebd ess
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई वर्ना को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि वर्ना 2023 में कंपनी किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को ऑफर करेगी।

विज्ञापन


सुरक्षा में बेहतरीन
वर्ना 2023 में कंपनी की ओर से काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 30 सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाएगा। जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन और साइड एयरबैग्स शामिल होंगे।
विज्ञापन


मिलेंगे ये फीचर्स
नई वर्ना में छह एयरबैग्स के अलावा सभी सीटों के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, एबीएस और ईबीडी, अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लेन चेंज इंडीकेटर, बर्गलर अलॉर्म, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा ADAS
नई वर्ना में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाएगा। इसमें लेवल-2 का ADAS सिस्टम होगा। जिसके साथ फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे सिस्टम शामिल होंगे।

ड्राइवर के काम आएंगे ये फीचर्स
कार में ड्राइवर के लिए भी कुछ खास फीचर्स को दिया जाएगा। जो सफर के दौरान ड्राइवर के काम आएंगे। इन फीचर्स में स्मार्ट क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप और गो, लेन फालोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा कार में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईसीएम, ह्यूंदै स्मार्टसेंस, एचएसी, ईएससी, ईपीबी जैसे फीचर्स भी होंगे।

मिलेंगे ऐसे फीचर्स
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई वर्ना में कंपनी पहली बार हीटेड सीट्स और वेंटिलेटिड सीट्स को देगी। यह फीचर्स मिड साइज सेडान सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिए जाएंगे। इनके अलावा भी कंपनी की ओर से नई वर्ना में कई और शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के अलावा नई वर्ना में कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक इसमें स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोलर जैसे फीचर को भी दिया जाएगा। नई वर्ना में दूसरा बड़ा बदलाव 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसे कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट के साथ जोड़ा गया है। कंपनी नई वर्ना में आठ स्पीकर देगी जिसमें बोस का प्रीमियम साउंड मिलेगा।


कब होगी लॉन्च
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई वर्ना को 21 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस नई सेडान कार के लिए बुकिंग को शुरू किया हुआ है। नई वर्ना को बुक करवाने के लिए 25 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed