फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Motor India Limited Launches Hyundai CRETA Electric, know the introductory price

Hyundai CRETA EV: ह्यूंदै ने लॉन्च किया क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें क्या है इस ईवी कार की खासियत

Fri, 17 Jan 2025 08:13 PM IST
पवन पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 17 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

Hyundai CRETA EV: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई एसयूवी कारों ने भी डेब्यू किया है। वहीं इस एक्सपो में ह्यूंदै की तरफ से क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया गया है। बता दें कि, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में कंपनी की तरफ से पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन है।

विज्ञापन
Hyundai Motor India Limited Launches Hyundai CRETA Electric, know the introductory price
ह्यूंदै क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नई ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया। इसे 17,99000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के लॉन्च से बोल्ड डिजाइन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, शानदार प्रदर्शन और ऑल अराउंड सेफ्टी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी की ओर शिफ्ट होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

 

कैसे हैं ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स?
इस ईवी कार के फीचर्स की बात करें तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में क्रेटा जैसे ही फीचर्स हैं, हालांकि इसके अलावा कुछ और भी है। सबसे पहले, ईवी में लेदरेट डैशबोर्ड है, जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल स्क्रीन सेटअप है, जो ICE मॉडल में पाया जाता है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा है। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील, ह्यूंदै आयोनिक 5 की तरह ही डुअल स्पोक डिजाइन और चार डॉट्स वाला नया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के अन्य प्रमुख फीचर्स में इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, नया गियर सिलेक्टर, लेवल-2 ADAS और ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा शामिल हैं। इनके अलावा, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में डिजिटल चाबी भी है, जो ह्यूंदै अल्काजार के साथ शुरू हुई थी। ये कार 42 kWh बैटरी पैक या 51.4 kWh विकल्प से लैस है। ये कार एम्बिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीटें जैसी सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा ईवी कार की खासियत
ह्यूंदै क्रेटा ईवी में व्हीकल टू लोड (V2L) टेक्नोलॉजी है, जिसके जरिए यूजर वाहन के अंदर और बाहर दोनों जगह बाहरी उपकरणों को पावर दे सकता है। इसके लिए फ्रंट बम्पर पर एक्टिव एयर फ्लैप्स भी हैं। आई-पेडल टेक्नोलॉजी के साथ, इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक पेडल से चलाया जा सकता है, जिससे ड्राइवर सिर्फ एक्सीलरेटर पेडल का इस्तेमाल करके कार को तेज, धीमा और यहां तक कि पूरी तरह से रोक भी सकते हैं। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम है।

'मेक इन इंडिया' विजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता- किम
इस मौके पर एचएमआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर उनसू किम ने कहा, 'ह्यूंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में एचएमआईएल के सफर का एक अहम पड़ाव है। इस लॉन्चिंग भारत के सरकार के 'मेक इन इंडिया' विजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है, क्योंकि यह भारत में हमारी पहली घरेलू ईवी एसयूवी है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में वैश्विक स्तर पर एक दशक से ज्यादा की अपनी विशेषज्ञता के साथ ह्यूंडई मोटर कंपनी ने खुद को ईवी इनोवेशन के मामले में अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित किया है। अब उसी इनोवेशन एवं विशेषज्ञता को हम भारत में लेकर आए हैं, जिससे यहां के ईवी परिदृश्य में बदलाव होगा। ह्यूंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 'मानवता के लिए प्रगति' के हमारे दृष्टिकोण और भारत को एडवांस्ड मोबिलिटी के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की ह्यूंडई की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें भरोसा है कि ह्यूंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक भारत की ईवी इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करेगी और इस सेगमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed