{"_id":"63fc65e0fe55dbeb420ac431","slug":"hyundai-is-planning-to-launch-new-micro-suv-ai3-in-india-know-features-and-other-details-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai AI3: टाटा पंच को चुनौती देने ह्यूंदै ला रही है नई एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत की जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai AI3: टाटा पंच को चुनौती देने ह्यूंदै ला रही है नई एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत की जानकारी
Mon, 27 Feb 2023 02:14 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:14 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से जल्द ही एक नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। यह एसयूवी किस सेगमेंट में आएगी और कैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय कार बाजार में नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हम इस खबर में एसयूवी की जानकारी और फीचर्स के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि यह किस सेगमेंट में आएगी और किन एसयूवी को चुनौती देगी।
विज्ञापन
आएगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी लाई जा सकती है। फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे चार मीटर से कम साइज के सेगमेंट में लाया जा सकता है। इसका नाम भी एआई3 रखा जा सकता है।
विज्ञापन
कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सनरूफ, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर एच शेप हैडलैंप, अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इंटीरियर में डिजिटल एमआईडी, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
किन्हें मिलेगी चुनौती
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे सब फोर मीटर सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में टाटा पंच, सिट्रॉएन सी3, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी मिलती हैं। लेकिन टाटा की पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है ह्यूंदै की नई एसयूवी के आने के बाद पंच को सबसे ज्यादा चुनौती मिल सकती है।
कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत को भी शुरूआत में टाटा पंच के मुकाबले में आकर्षक रखा जा सकता है।