फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Hyundai increase vehicle cost by 20k

ह्यूंडई ने भी गाड़ियों की कीमत में किया 20000 हजार तक इजाफा 

Sat, 06 Aug 2016 03:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
Hyundai increase vehicle cost by 20k
ह्यूंडई i10

मारुति सुजुकी के बाद अब ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने सभी मॉडलों की कारों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 3,000-20,000 रुपये तक की गई है जो आगामी 16 अगस्त से मान्य होगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने इयॉन से लेकर सैंटा फे तक की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


ह्यूंडई मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स व मार्केटिंग), राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये के मूल्य में गिरावट और कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से पूर्ण लागत पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमूमन लागत में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी कंपनी खुद झेल लेती है, लेकिन फिलहाल कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर है।
विज्ञापन


इसलिए हम लोग आगामी 16 अगस्त से अपने सभी मॉडलों पर 3,000-20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी अपने सभी मॉडलों के दाम पर 1,500-20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मारुति सुजुकी ने भी कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी व येन के मुकाबले रुपये के मूल्य में होने वाली गिरावट का हवाला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed