{"_id":"57a5101b4f1c1b8f3a2b9465","slug":"hyundai-increase-vehicle-cost-by-20k","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंडई ने भी गाड़ियों की कीमत में किया 20000 हजार तक इजाफा ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ह्यूंडई ने भी गाड़ियों की कीमत में किया 20000 हजार तक इजाफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
ह्यूंडई i10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी के बाद अब ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने सभी मॉडलों की कारों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 3,000-20,000 रुपये तक की गई है जो आगामी 16 अगस्त से मान्य होगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने इयॉन से लेकर सैंटा फे तक की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
ह्यूंडई मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स व मार्केटिंग), राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये के मूल्य में गिरावट और कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से पूर्ण लागत पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमूमन लागत में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी कंपनी खुद झेल लेती है, लेकिन फिलहाल कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
इसलिए हम लोग आगामी 16 अगस्त से अपने सभी मॉडलों पर 3,000-20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी अपने सभी मॉडलों के दाम पर 1,500-20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मारुति सुजुकी ने भी कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी व येन के मुकाबले रुपये के मूल्य में होने वाली गिरावट का हवाला दिया था।
विज्ञापन