फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai i20 vs Maruti Baleno, Price, Mileage, Features, Safety Compared

ह्यूंदै आई20 बनाम मारुति बलेनो: प्रीमियम डिजाइन या ज्यादा माइलेज? जानें कौन सी हैचबैक है आपके लिए सबसे बेस्ट

Tue, 22 Sep 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

एसयूवी का बढ़ता क्रेज अपनी जगह है, लेकिन शहरों में ऐसी कारों की मांग भी कम नहीं हुई है, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ स्टाइल, फीचर्स और बेहतर माइलेज का संतुलन दें। यही वजह है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ह्ययूंदै i20 और मारुति बलेनो लंबे समय से खरीदारों का ध्यान खींचती हैं। i20 अपने स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है, जबकि बलेनो शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है। लेकिन जब दोनों की कीमत, सेफ्टी, इंजन और परफॉर्मेंस को आमने-सामने रखा जाए, तो किस कार में क्या खास मिलता है? आइए जानते हैं दोनों का पूरा कंपैरिजन।
 

विज्ञापन
Hyundai i20 vs Maruti Baleno, Price, Mileage, Features, Safety Compared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

नई कार खरीदते समय अगर आपका बजट सीमित है, लेकिन आप एक ऐसी कार चाहते हैं, जो शहर में आसानी से चले, अच्छी दिखे और जेब पर भारी भी न पड़े, तो प्रीमियम हैचबैक एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ह्यूंदै आई20 और मारुति बलेनो इसी सेगमेंट की दो चर्चित कारें है, लेकिन दोनों का फोकस थोड़ा अलग है। i20 में जहां प्रीमियम फील और फीचर्स पर जोर मिलता है, वहीं बलेनो माइलेज, सीएनजी और किफायती इस्तेमाल के साथ आती है। अब सवाल है कि लगभग एक जैसी शुरुआती कीमत में दोनों में से कौन सी कार ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और दमदार परफॉर्मेंस देती है? आइए दोनों की कीमत से लेकर माइलेज तक हर जरूरी पहलू की तुलना करते हैं।

विज्ञापन


कीमत में कितना अंतर?

  • ह्यूंदै आई20 की कीमत ईरा ट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट आस्टा ऑप्ट आईवीटी नाइट तक 10.44 लाख रुपये जाती है।
  • विज्ञापन
  • वहीं, मारुति बलेनो की कीमत सिग्मा एमटी वेरिएंट के लिए 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर अल्फा एएमटी तक 9.10 लाख रुपये पहुंचती है। यानी दोनों कारों की शुरुआती कीमत एक जैसी है, लेकिन टॉप वेरिएंट की कीमत में अंतर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


डिजाइन में किसका अंदाज अलग?

  • एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो i20 ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आती है। इसकी लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1775 मिमी और ऊंचाई 1505 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2580 मिमी है।
  • आई20 में एलईडी  हेडलैंप्स, डीआरएल, टेललाइट्स, सिंगल-पेन सनरूफ, रियर स्पॉइलर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके कलर ऑप्शंस में फायरी रेड, टाइफून सिल्वर और स्टाररी नाइट आदि शामिल हैं।
  • वहीं, बलेनो थोड़ी छोटी है। इसकी लंबाई 3990 मिमी, चौड़ाई 1745 मिमी, ऊंचाई 1500 मिमी और व्हीलबेस 2520 मिमी है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, फॉग लैंप्स और क्रोम ग्रिल मिलती है। हालांकि, इसमें सनरूफ नहीं दिया गया है। बलेनो में पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और ग्रैंड्योर ग्रे जैसे कलर मिलते हैं।
  • कुल मिलाकर, i20 का डिजाइन क्लासी और प्रीमियम लगता है, जबकि बलेनो का डिजाइन सिंपल और एलिगेंट है।


बूट स्पेस में कौन आगे?
बूट स्पेस की बात करें तो यहां बलेनो थोड़ी आगे है। इसमें 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि i20 में 311 लीटर का बूट स्पेस है।

इंटीरियर में किसका फील बेहतर?

  • ह्यूंदै i20 का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, सनग्लास होल्डर और ग्लव बॉक्स कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल-टोन ब्लैक या ग्रे इंटीरियर थीम दी गई है।
  • दूसरी ओर, बलेनो में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, लेदर स्टीयरिंग, 4.2 इंच डिजिटल क्लस्टर और डुअल-टोन ब्लैक या ब्लू इंटीरियर मिलता है।
  • दोनों कारों में 5 सीट्स, फ्रंट एयर वेंट्स और एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। स्पेस की बात करें तो बलेनो बेहतर है, जबकि i20 की फिट-फिनिश और मैटेरियल क्वालिटी अच्छी है। रियर सीट्स पर दोनों कारों में अच्छा लेग रूम और हेड रूम मिलता है।


फीचर्स में कौन आगे?

  • ह्यूंदै i20 में 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 4 स्पीकर्स प्लस 2 ट्वीटर्स प्लस सबवूफर, क्रूज कंट्रोल, वॉइस कमांड्स, फ्रंट और रियर यूएसबी चार्जर और ओटीए अपडेट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • वहीं, बलेनो में 9 इंच टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो प्लस, ARKAMYS साउंड, 4 स्पीकर्स + 2 ट्वीटर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और रिमोट इमोबिलाइजर दिए गए हैं। दोनों कारों में मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर और पावर विंडोज जैसे फीचर्स मिलते हैं।


सेफ्टी में क्या है अंतर?

  • सेफ्टी के मामले में दोनों कारों में छह एयरबैग्स दिए गए हैं। इनमें ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा दोनों में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, रियर कैमरा, टीपीएमसी, स्पीड अलर्ट और इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं।i20 में हिल असिस्ट और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक दिया गया है। इसे 3-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है। 
  • वहीं, बलेनो में ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड और टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री व्यू कैमरा मिलता है। इसे 4-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली है।


इंजन और परफॉर्मेंस में क्या है फर्क?

  • दोनों कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 1197 cc, 4-सिलिंडर इंजन है।
  • ह्यूंदै i20 का इंजन 82-87 bhp और 114.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें IVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑप्शनल 1.0 लीटर टर्बो इंजन भी दिया गया है।
  • बलेनो का इंजन 88-88.5 bhp और 113 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है। बलेनो में सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
  • दोनों कारें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) हैं। सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो दोनों में आगे मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे टॉर्शन बीम सस्पेंशन मिलता है।


माइलेज में किसका फायदा?

  • माइलेज के मामले में बलेनो आगे नजर आती है। ARAI के अनुसार, ह्यूंदै i20 का पेट्रोल माइलेज 16-20 kmpl है।
  • वहीं, बलेनो का पेट्रोल माइलेज 22.35-22.94 kmpl और CNG माइलेज 30.61 km/kg है। यानी ज्यादा माइलेज और CNG विकल्प तलाशने वाले खरीदारों के लिए बलेनो में ज्यादा विकल्प मिलते हैं, जबकि i20 का फोकस प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव पर दिखाई देता है।


कौन सी कार किसके लिए क्या?

  • ह्यूंदै i20 और मारुति बलेनो दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में अलग खूबियां लेकर आती हैं। i20 में प्रीमियम डिजाइन, बेहतर इंटीरियर फील, बड़े इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। वहीं मारुति बलेनो ज्यादा माइलेज, सीएनजी विकल्प, बेहतर बूट स्पेस और 4-स्टार भारत NCAP रेटिंग के साथ आती है।
  • इसलिए इन दोनों में चुनाव करते समय खरीदार के लिए यह देखना जरूरी है कि उसकी प्राथमिकता प्रीमियम फील और फीचर्स हैं या माइलेज और किफायती इस्तेमाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed