Car Care Tips: कार का एसी चलने के बाद भी छूट रहे पसीने तो इस फीचर को करें ऑन, मिलेगी ठंडी हवा
गर्मी के मौसम में देखा गया है कि कार का एसी पूरी स्पीड के साथ चल रहा होता है, मगर फिर भी कार में बैठे यात्री गर्मी से परेशान रहते हैं। ऐसे में कार के इस फीचर को सही से सेट करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अपनी कार से अक्सर लंबे सफर पर जाते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद ही काम की हो सकती है। गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। गर्मी में कार चलाना काफी मुश्किल होता है, मगर कुछ टिप्स को फॉलो करके गर्मी में भी सफर को आसान बनाया जा सकता है। दरअसल गर्मी के दौरान कार का एसी सही से काम करें और ड्राइवर को किसी तरह की दिक्कत न हो, ये बेहद जरूरी है। कई बार देखा गया है कि कार चलाते वक्त लोग कार के एसी का सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस वजह से वो गर्मी में परेशान रहते हैं। इस खबर में पढ़ें कार के एसी से किस तरह से बेहतर कूलिंग ले सकते हैं।
इस फीचर को सही से करें सेट
कई बार देखा गया है कि गाड़ी चलाने वाले भी कार के कुछ फीचर्स की जानकारी नहीं रखते हैं। अगर कार का एसी पूरी क्षमता के साथ चल रहा है, मगर इसके बाद भी गाड़ी में बैठे लोगों को पसीना आ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक वजह कार के एक खास फीचर को ऑन न करना भी हो सकता है।
कार चलाते समय अक्सर लोग एसी को ऑन कर देते हैं, इसके साथ ही फैन की स्पीड बढ़ा देते हैं। मगर इसके बाद भी अच्छी कूलिंग नहीं मिलती है। ऐसे में जरूरी है कि कार में दिए गए एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन को ऑन किया जाए।
कहां मिलेगा एयर रिसर्कुलेशन फीचर
अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन एसी की नोब के नीचे होता है। ऐसे में आपको एसी ऑन करने के बाद एयर रिसर्कुलेशन लीवर या बटन पर ध्यान देना है, ये देखना है कि ये फीचर सही जगह पर सेट हो। अगर ये गलत साइड पर होगा तो कार के अंदर एसी ऑन होने के बाद भी गर्मी का अहसास होगा। अलग-अलग कारों में ये फीचर अलग-अलग हो सकता है। कई कारों में ये लीवर की तरह होता है तो कई कारों में बटन के तौर पर मिलता है।