{"_id":"6565dfa42c2279d5a20afd63","slug":"how-to-remove-windshield-fog-how-to-clear-windscreen-fog-how-to-defog-car-windshield-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Fog: कार की विंडशील्ड पर जम जाती है धुंध? सर्दियों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ऐसे करें डिफॉग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Winter Fog: कार की विंडशील्ड पर जम जाती है धुंध? सर्दियों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ऐसे करें डिफॉग
Tue, 28 Nov 2023 06:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:10 PM IST
सार
जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, ड्राइवरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक धुंधली विंडशील्ड से निपटना भी काफी अहम होता है। लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) एक महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
Windshield Fog
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, ड्राइवरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक धुंधली विंडशील्ड से निपटना भी काफी अहम होता है। लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) एक महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती है। जिससे यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि अपनी कार की विंडशील्ड को प्रभावी ढंग से कैसे डिफॉग किया जाए। सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान सुरक्षित और साफ दृश्य सुनिश्चित करने के लिए यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं।
अपने वेंटिलेशन सिस्टम को एडजस्ट करें
अपनी कार का हीटर चालू करें और एयरफ्लो (हवा के प्रवाह) को विंडशील्ड की ओर घुमाएं।
डीफ्रॉस्ट चालू करें
डीफ्रॉस्ट सेटिंग का इस्तेमाल करें। जो आमतौर पर नमी को हटाने के लिए गर्म हवा को बाहरी हवा के साथ मिलती है। यह कांच के अंदर और बाहर के तापमान के अंतर को कम करने में मदद करता है, जिससे तेजी से होने वाली फॉगिंग को रोका जा सकता है।
खिड़कियां थोड़ी सी खुली रखें
कार में ताजी हवा थोड़ी मात्रा में आने देने से तापमान को नियंत्रित करने और वाहन के अंदर नमी को कम करने में मदद मिल सकती है। यदि आप हाई लेवल के कंडनसेशन से जूझ रहे हैं तो यह खास तौर पर मदद कर सकता है।
विज्ञापन
रीसर्क्युलेशन मोड से बचें
अपनी कार के वेंटिलेशन सिस्टम को कार के अंदर हवा को दोबारा रीसर्कुलेट करने के बजाय ताजी हवा या डीफ्रॉस्ट मोड में रखें। यह बाहर से ड्राई एयर (शुष्क हवा) लाने में मदद करता है। जिससे डीफॉगिंग प्रक्रिया तेज हो जाती है।
हेडलाइट्स चालू रखें
सर्दियों के दौरान, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सड़क का क्लीयर व्यू बनाए रखना जरूरी है। इसलिए, हमेशा अपनी हेडलाइट्स जलाकर गाड़ी चलाएं। न सिर्फ इसलिए कि आपको सबकुछ साफ दिखे, बल्कि इसलिए भी दूसरे भी आपको देख सकें। सड़क की स्थिति के मुताबिक अपनी रफ्तार को एडजस्ट करें। वाहनों के बीच अतिरिक्त जगह छोड़ें, और अचानक चलने से बचें। ये सावधानियां आगे की सड़क के क्लीयर व्यू में योगदान देंगी। जिससे सर्दियों में सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित होगा।